बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिखाई देते हैं। अनुपम अपने पोस्ट में कई बार अपने मॉर्निंग वॉक वाले दोस्तों का जिक्र करते रहते हैं। इन्हीं दोस्तों को अनुपम ने अपनी तरफ से एक ट्रीट दी है। इन दोस्तों को अनुपम अपने साथ लंच पर ले गए थे।अनुपम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसके वीडियोज शेयर कर इस बारे में बताया।
गरीब बच्चों को इस अभिनेता ने खिलाया होटल में खाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
अनुपम ने दो वीडियोज शेयर किए हैं। पहले वीडियो में अनुपम बच्चों को होटल के अंदर लेकर जा रहे हैं। इस वीडियो के साथ अनुपम ने लिखा 'मेरे मॉर्निंग वॉक फ्रेंड्स को होटल में ले जाकर ब्रंच खिलाना काफी संतुष्टिजनक रहा। हम हंसे, गाना गाया और खाना खाया। साथ में अच्छा वक्त बिताया। जब बिल आया तो एक बच्चे ने फुसफुसाया, 'अंकल!! बिल ज्यादा तो नहीं आया ना?' ये बात उस बच्चे ने कही, जो मुंबई की सड़कों पर सोते हैं। जय हो'
A post shared by Anupam Kher (@anupampkher) on
वहीं अनुपम ने जो दूसरा वीडियो शेयर किया है, उसमें बच्चे होटल से बाहर आते दिखाए दे रहे हैं। इस वीडियो के साथ अनुपम ने कैप्शन में लिखा 'लंच के साइड इफेकट्स, सन-एन-सैंड होटल में एक साथ समय बिताने के बाद इन सुपर बच्चों के सुपर स्वैग को देखना ना भूलें। इन बच्चों के साथ बिताए गए समय से होने वाले एहसास को कोई नहीं हरा सकता। बस एक चीज, इन बच्चों को आपका साथ चाहिए दया नहीं।'
A post shared by Anupam Kher (@anupampkher) on
इन दोनों ही वीडियो में सभी बच्चे बेहद खुश नजर आ रहे थे। वीडियो में बी देखा जा सकता है कि इन बच्चों की खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं है। बता दें कि अनुपम खेर अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। अपनी पोस्ट में अनुपम कई मुद्दों के बारे में भी बात करते हैं। फिल्मी करियर की बात की जाए तो अनुपम की आगामी फिल्म 'होटल मुंबई' है।