फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

FTII का चेयरपर्सन बनने के बाद पहली बार खुलकर बोले अनुपम खेर, खुलासे चौंकाने वाले

Fri, 27 Oct 2017 12:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य Updated Fri, 27 Oct 2017 12:04 PM IST
विज्ञापन
ANUPAM KHER SAID SOME CONTROVERSIAL STATEMENT ABOUT FTII EX CHAIRPERSON GAJENDRA CHAUHAN

अनुपम खेर ने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कई बड़े खुलासे किए हैं।  आजतक मंथन कार्यक्रम में अनुपम खेर ने अपने संघर्ष को याद करते हुए कहा कि वो  37 रुपए लेकर मुंबई आए थे और आज FTII (एफटीआईआई) के चेयरमैन बन गए हैं। उन्हें इस बात पर आज भी भरोसा नहीं होता लेकिन उन्होंने इस कार्यक्रम के दौरान कई और बड़े खुलासे किए।



 

ANUPAM KHER SAID SOME CONTROVERSIAL STATEMENT ABOUT FTII EX CHAIRPERSON GAJENDRA CHAUHAN

FTII का चेयरपर्सन बनाए जाने के आरोपों पर अनुपम खेर ने कहा कि उनका अपना करियर और 508 फिल्मों में काम करना ये योगदान कुछ भी नहीं है क्या? वो आलोचनाओं से डरने वाले इंसान नहीं हैं। उनका मानना है कि लोग नेगेटिव चीज की ओर ज्यादा जाते हैं और पॉजीटिव नहीं देखते। अनुपम खेर ने गजेंद्र चौहान का बिना नाम लिए कहा कि उनके पहले जो भी इस कुर्सी पर थे उसे चेयरपर्सन बनाना गलत फैसला था।

ANUPAM KHER SAID SOME CONTROVERSIAL STATEMENT ABOUT FTII EX CHAIRPERSON GAJENDRA CHAUHAN

अनुपम खेर ने बताया कि एक दिन पहले स्मृति ईरानी का उनके पास फोन आया कि उन्हें अब एफटीआईआई की जिम्मेदारी संभालनी है। वो इसके लिए तैयार नहीं थे। वो इस जिम्मेदारी को लेने की कोई औपचारिकता नहीं चाहते थे। उन्होंने बताया कि वो चेयरपर्सन बनने के बाद बिना बताए एफटीआईआई गए। वो अनुपम खेर का बोझ लेकर वहां नहीं जाना चाहते थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
ANUPAM KHER SAID SOME CONTROVERSIAL STATEMENT ABOUT FTII EX CHAIRPERSON GAJENDRA CHAUHAN

अपना खुद का एक्टिंग स्कूल होने के सवाल पर अनुपम ने बताया कि ये उनकी अपनी जगह है। एफटीआईआई के स्टूडेंट सब समझते हैं। अनुपम ने उनके समर्थन वाला मेल भी दिखाया। उन्होंने कहा कि 40 साल पहले 8 स्टूडेंट्स के साथ एक कमरे में उन्होंने एक्टिंग स्कूल की शुरुआत थी और अब इसे यहां तक ले आए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed