फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुपम खेर होंगे FTII के नए चेयरमैन, गजेंद्र चौहान की जगह संभालेंगे पदभार

Wed, 11 Oct 2017 03:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Wed, 11 Oct 2017 03:40 PM IST
विज्ञापन
anupam kher is the new chairperson of film and television institute of india
अनुपम खेर

अ‌भिनेता अनुपम खेर को देश के जाने माने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है। आपको बता दें कि इससे पहले इस पद पर गजेंद्र चौहान थे। गजेंद्र चौहान साल 2015 में FTII के अध्यक्ष पद पर नियुक्त क‌िए गए थे।

anupam kher is the new chairperson of film and television institute of india
अनुपम खेर
गजेंद्र चौहान का कार्यकाल 3 मार्च 2017 को खत्म हो गया था। अपने 14 महीने के कार्यकाल के दौरान गजेंद्र चौहान सिर्फ एक बार ही संस्थान में किसी मीटिंग को अटेंड करने गए थे। आपको बता दें कि गजेंद्र के इस पद पर नियुक्त किए जाने के बाद FTII के छात्र-छात्राओं में काफी विरोध किया था।

 
anupam kher is the new chairperson of film and television institute of india
गजेंद्र चौहान
विरोध के लिए छात्र-छात्राओं ने 139 दिनों तक हड़ताल की थी जिनमें से कुछ छात्रों ने अनशन भी किया था। एफटीआईआई छात्रों के साथ-साथ फिल्मी जगत के कई कलाकारों ने भी गजेंद्र चौहान की काबिलियत पर सवाल खड़े करते हुए उन्हें संस्थान का उच्चतम पद देने का विरोध किया था। संस्थान के छात्रों ने पुणे से लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर तक विरोध प्रदर्शन किया था, जिसकी वजह से चौहान अपनी नियुक्ति के सात महीने तक अपना पदभार संभाल नहीं पाए थे।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed