ऋषि कपूर अपनी खराब सेहत के चलते न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं। उन्होंने सितंबर के आखिरी हफ्ते में ट्वीट करके बताया था किए वो अपना इलाज कराने के लिए बाहर जा रहे है। इतना ही नहीं ऋषि कपूर ने लोगों से अपील भी की थी कि उनकी सेहत को लेकर खुद कुछ भी अंदाजा न लगाएं। अब ऋषि कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने अभिनेता अनुपम खेर के साथ मेडिसन एवेन्यू की सड़कों पर बातें करते हुए नजर आ रहे हैं।
2 of 4
rishi kapoor and anupam kher
ऋषि कपूर ने लिखा, मैनहटन में अपने दोस्त के साथ घूमने में ऐसा लग रहा है जैसे कि मैं एकदम केयर फ्री खेर फ्री हूं। गौरतलब है कि कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि ऋषि कपूर कैंसर से जूझ रहे हैं और इसी का इलाज करवाने के लिए वह न्यूयॉर्क गए हैं। हालांकिए उनके भाई रणधीर कपूर ने पीटीआई को बताया था कि कैंसर की बात आफवाह है, वो ठीक है, उसको काफी दर्द था। जिसके चलते कल उसके टेस्ट होने है। वह अपनी परेशानी हमें बताई।
3 of 4
rishi kapoor and anupam kher
दरअसल ऐसा रणबीर की एक तस्वीर के चलते भी हुआ। कुछ समय पहले एक फैन ने न्यूयॉर्क में रणवीर कपूर के साथ एक सेल्फी शेयर की थी। रणवीर और नीतू कपूर सेंट्रल पार्क में सैर करने निकले थे और यहीं एक फैन ने दोनों को स्पॉट किया था। इसी के बाद ऐसी अटकलों ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया था कि ऋषि कपूर की सेहत ठीक नहीं है। अपनी खराब सेहत के चलते ऋषि कपूर अपनी मां कृष्णा कपूर के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पाए थे।
उस समय उनके पूरे परिवार ने उनको काफी मिस किया था। रणधीर कपूर ने इकोनॉमिक्स टाइम्स को बताया किए, हमें नहीं पता कि उनको क्या बीमारी है। बल्कि ऋषि खुद नहीं जानते किए उनको क्या हुआ है। अभी कोई टेस्ट भी नहीं हुए हैं तो लोग कैसे अंदाजा लगा रहे हैं। पहले टेस्ट हो जाने दीजिए, रिजल्ट आ जाने दीजिए, फिर सब को पता चल ही जाएगा। बहरहाल, ऋषि कपूर की बीमारी का खुलासा तो रिपोर्ट्स आने के बाद ही होगा, लेकिन ऐसे समय में अनुपम खेर जरूर अच्छे दोस्त की तरह ऋषि कपूर के साथ कदम से कदम मिलाते हुए नजर आ रहे हैं, जो कि काबिलेतारीफ है।