नागरिकता संशोधन कानून का विरोध पूरे देश में अलग अलग जगहों पर देखने को मिल रहा है। इस विरोध में छात्र बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं। हाल ही में जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में भी विरोध देखने को मिला। जिसके बाद पुलिस भी एक्शन मोड में दिखी। वहीं इस मामले पर बॉलीवुड भी बंटा नजर आ रहे है। ऐसे में अब बॉलीवुड निर्देशक ने क्रिकेट के दिग्गजों से इस मामले पर सवाल दागा है।
2 of 5
Anubhav Sinha
- फोटो : Social Media
दरअसल आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म आर्टिकल 15 के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा लगातार इस मामले पर ट्वीट कर रहे हैं और अब उन्होंने जामिया मामले पर खिलाड़ियों की चुप्पी पर निशाना साधा है। अनुभव ने सोशल मीडिया पर विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और महेन्द्र सिंह धोनी से सवाल पूछते हुए इस मुद्दे पर अपनी राय देने के लिए कहा है।
अनुभव सिन्हा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'किसी खिलाड़ी की कोई राय है? कम से कम इतना तो कह सकते हैं कि आप इस बर्बर कार्रवाई का समर्थन करते हैं। या यह कह सकते हैं कि आपकी कोई राय नहीं है, तो हम जानते हैं। सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली, क्या आप समाचार देख रहे हैं? क्या आप लोगों को कुछ कहना है।'
4 of 5
huma qureshi
- फोटो : social media
अनुभव सिन्हा के अलावा हाल ही में अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट किए हैं। ऐसे ही एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'आप कुल्हाड़ी लेकर इन छात्रों को काटना क्यों नहीं शुरू करते हैं? आपका जमीर बचा है या मर चुका है?' बता दें हुमा ने पुलिस पर तंज कसते हुए यह ट्वीट किया है। हुमा कुरैशी के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
5 of 5
दिल्ली में नागरिकता कानून के विरोध में लोगों ने बस फूंक दी
- फोटो : PTI
गौरतलब है कि अनुभव सिन्हा और हुमा कुरैशी के अलावा वीर दास, स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा, सयानी गुप्ता, आयुष्मान खुराना, मनोज वाजपेयी और अजय देवगन सहित कई सितारे इस मुद्दे पर अपनी बात रख चुके हैं। वहीं सोशल मीडिया पर शाहरुख से इस मुद्दे पर अपनी बात रखने की अपील की जा रही है।