बॉलीवुड में रिश्ते-नातों का अजीब खेल है। अगर बात करें श्रीदेवी के परिवार की तो बोनी कपूर ने दो शादी की थी। बोनी ने पहली शादी शौरी कपूर से की थी जिससे उन्हें बेटा अर्जुन और बेटी अंशुला कपूर जन्मीं।
इसके बाद श्रीदेवी से उन्हें दो बेटियां खुशी और जाह्नवी कपूर हुईं। लेकिन आज हम बात करेंगे लाइमनाइट से दूर रहने वालीं अंशुला की खूबसूरती की। बता दें कि अंशुला और अर्जुन, श्रीदेवी की सौतेली औलाद हैं। लेकिन अर्जुन कपूर के रिश्ते श्रीदेवी से अच्छे नहीं रहे हैं।
वहीं, जब बात आती है अंशुला कपूर की तो सबसे पहली बात यही है कि वह हमेशा लाइमनाइट से दूर रही हैं। लेकिन उनकी खूबसूरती के चर्चे दूर-दूर तक हैं। आइये जानते है इनके बारे में..
फिलहाल अंशुला बॉलीवुड से बेहद दूर हैं और इस समय न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढाई कर रही है। इतना ही नहीं अंशुला सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं है और सिर्फ अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही है। शायद ही आपको पता हो कि अर्जुन ने श्रीदेवी की बेटी से कम बल्कि अपनी सगी बहन अंशुला से ज्यादा नजदीकी रखी हैं।
अर्जुन ने अंशुला के बारे में बताया कि वह जब भी किसी मुसीबत में होते हैं तो अंशुला ही उन्हें संभालती हैं। यहां तक बॉलीवुड में जाने की हिम्मत भी उन्हें अंशुला ने ही दी थी। अर्जुन का मानना है कि अंशुला से ज्यादा उन्हें कोई और नहीं समझ सकता।