सुशांत सिंह राजपूत केस के वक्त से ही कंगना रनौत चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा और शिवसेना नेता संजय राउत से उनकी जुबानी जंग भी हुई। इस बीच बीएमसी ने कंगना के मुंबई स्थित उनके दफ्तर पर बुलडोजर चला दिया, जिसके बाद कई सितारों ने अभिनेत्री का समर्थन किया।
अंकिता लोखंडे ने किया कंगना रनौत का समर्थन, तस्वीर साझा कर लिखी ये बात
अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने कंगना रनौत का समर्थन करते हुए एक पोस्ट लिखा। अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम पर कंगना की फिल्म मणिकर्णिका से रानी लक्ष्मीबाई का उनका लुक साझा किया और उन्हें बहादुर बताया है। गौरतलब है कि मणिकर्णिका में अंकिता लोखंडे ने भी काम किया है।
अंकिता ने कैप्शन में कंगना के लिए लिखा- 'बहादुर दिल वाली। बहुत सारा प्यार और ताकत मिले तुम्हें।' बता दें कि कंगना रनौत वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा के साथ बुधवार दोपहर मुंबई पहुंचीं थीं। कंगना के मुंबई पहुंचने से पहले बीएमसी उनके ऑफिस जेसीबी लेकर पहुंच गई। अवैध निर्माण के आरोप में एक्शन लेते हुए बीएमसी ने कंगना के ऑफिस की बिल्डिंग के कुछ हिस्से को ढहाना शुरू कर दिया।
BRAVEHEART ❤️ Exorbitant love & More Power to you 💪🏻 @kanganaranaut
A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on
बीएमसी के एक्शन पर कंगना रनौत के वकील रिजवान सिद्दीकी का कहना है कि 'उन्होंने जो 'स्टॉप वर्क' नोटिस दिया था वो बेबुनियाद है और अवैध है, स्टॉप वर्क उनको देना पड़ता है जिनके घर में काम चालू हो। वो अवैध तरीके से घर में घुसे, आस पड़ोस में सबको धमकी देकर घुस गए। नोटिस का जवाब मैंने कल ही दे दिया था।'
अपने दफ्तर पर बीएमसी की कार्रवाई पर कंगना ने ट्वीट करते हुए कहा कि 'मेरे घर में कोई अवैध निर्माण नहीं है, सरकार ने भी 30 सितंबर तक कोविड संकट में तोड़फोड़ पर प्रतिबंध लगा रखा है। बॉलीवुड देखो इसे, फासीवाद कुछ ऐसा दिखता है।'