कंगना रणौत के शो 'लॉकअप' के बाद से चर्चा में आई कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार अंजलि किसी डांस या शो को लेकर नहीं, बल्कि एक आपत्तिजनक एमएमएस के चलते लाइमलाइट में हैं। दावा किया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एमएमएस में दिखाई दे रही लड़की अंजलि अरोड़ा है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है और न ही अंजलि ने इस पर कोई बयान दिया है। ऐसे में लोग अब जानना चाहते हैं कि अंजलि अरोड़ा कौन हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि सोशल मीडिया स्टार अंजलि कौन हैं...
2 of 4
अंजलि अरोड़ा
- फोटो : Instagram
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं अंजलि
अंजलि अरोड़ा की सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग हैं। अंजलि को 11.6 मिलियन लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। अंजलि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जो फिल्मी गानों और डायलॉग पर रील बनाती हैं। अंजलि के वीडियो कुछ ही देर में वायरल होने लगते हैं और लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं।
3 of 4
अंजलि अरोड़ा
- फोटो : Instagram
'लॉकअप' के फाइनल तक पहुंचीं
अंजलि अरोड़ा हाल ही में एकता कपूर और कंगना रणौत के शो 'लॉकअप' में नजर आई थीं। इस शो में अंजलि को काफी पसंद किया गया और वह फाइनल तक भी पहुंची थीं। शो में अंजलि की जोड़ी को फैंस मुनव्वर फारूकी के साथ काफी पसंद करते थे। हालांकि दोनों सिर्फ दोस्त थे और बाहर दोनों ही किसी को डेट कर रहे हैं।
4 of 4
अंजलि अरोड़ा
- फोटो : insta
कई म्यूजिक वीडियो आईं नजर
अंजलि अरोड़ा सिर्फ सोशल मीडिया स्टार ही नहीं हैं, वह कई म्यूजिक वीडियो का हिस्सा भी रही हैं। अंजलि ने 'सुपना' के साथ मॉडलिंग और अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। अंजलि पंजाबी सिंगर काका के साथ ‘टेम्पोरेरी प्यार’ में नजर आई थीं, जिसे 388 मिलियन व्यूज मिले हैं। इसके अलावा वह ‘शायद फिर से’, ‘पौने 12’, 'आशिक पुराना', 'तेरे बरगी',सहित कई म्यूजिक वीडियो का हिस्सा रही हैं। वहीं, हाल ही में उनका गाना ‘सूफी-सूफी’ रिलीज हुआ है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। अब उनका एक और म्यूजिक वीडियो ‘साइयां’ भी रिलीज होने वाला है।