बुढ़ापा और बढ़ती उम्र को मात देकर बड़े-बड़े हीरो को टक्कर देने वाले अभिनेता अनिल कपूर को देखकर बस मुंह से एक ही शब्द निकलता है, 'झक्कास'। 63 साल के अनिल कपूर तो मानो बढ़ती दिन प्रतिदिन जवान होते जा रहे हैं। जिनकी तारीफ करते आज लोग नहीं थकते, उन्हीं अनिल कपूर को एक समय पर उनके लुक की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
2 of 5
Anil Kapoor
- फोटो : Social Media
अनिल कपूर एक बार फिर फिल्म मलंग के साथ पर्दे पर दस्तक दे रहे हैं। इन दिनों वो फिल्म के लीड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी के साथ प्रमोशन में जुटे हैं। एक इंटरव्यू में दौरान अनिल कपूर ने अपनी जिंदगी के उस दौर को याद किया जब वो फिल्मों के लिए संघर्ष कर रहे थे।
3 of 5
Anil Kapoor Sunita Kapoor
- फोटो : instagram
अनिल कपूर ने बताया कि कि उन्हें अपने करियर की शुरुआत में ही पता चल गया था कि दूसरों की तरह उन्हें उनके लुक के लिए फिल्मों में काम नहीं मिलेगा इसलिए उन्होंने अपनी कला पर मेहनत करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि करियर की शुरुआत में लोग मुझसे कहते थे कि तुम्हें ज्यादा काम करने की जरुरत नहीं है।
अभिनेता ने कहा कि मैंने किसी की बात पर ध्यान नहीं दिया कि लोग क्या कहते हैं। कहीं ना कहीं मुझे लगता था कि भगवान ने मुझे बहुत अच्छा चेहरा, शरीर या व्यक्तित्व नहीं दिया है इसलिए मुझे मेहनत करके ही काम मिलेगा। मैंने अपने जिंदगी में इसी सिद्धांत को अपना लिया।
अनिल कपूर ने अपने करियर की शुरुआत 1970 में फिल्म 'तू पायल और मैं गीत' से की थी, लेकिन किन्हीं वजहों से ये रिलीज नहीं हो पाई। 1979 में फिल्म 'हमारे तुम्हारे' के साथ अनिल कपूर पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आए। मिस्टर इंडिया', 'बेटा', 'जुदाई', '1942: अ लव स्टोरी', 'विरासत' और 'ताल' जैसी सुपरहिट फिल्में उनके खाते में जुड़ती जा रहीं हैं।
अश्लील वीडियो मामले में गणेश आचार्य ने उठाया कदम, आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ शिकायत