बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम डेब्यू किया है। ऐसे में करीना कपूर फिलहाल सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बीच करीना अपनी आगामी फिल्म के भी प्रमोशन में जुट गई हैं। ऐसे में करीना ने करीब 18 साल पुरानी फिल्म कभी खुशी कभी गम को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
2 of 5
kareena kapoor
- फोटो : social media
दरअसल हाल ही में करीना कपूर ने एनडीटीवी से बातचीत की और करीब 20 साल के फिल्मी करियर पर खुलकर बात की। इस बीच करीना ने 14 दिसंबर 2001 को रिलीज हुई फिल्म कभी खुशी कभी गम पर भी बात की। इस फिल्म में अपने किरदार 'पू' को लेकर करीना ने अपने दिल की बात की है।
करीना कपूर ने इंटरव्यू के दौरान कहा, 'मुझे लगता है कि पू का किरदार निभाना आसान नहीं था। मुझे लगता है कि रोना और भावुक होना किसी को हंसाने से ज्यादा आसान होता है। वहीं एक मुख्य किरदार होने के साथ ही साथ ओवर द टॉप एक्टिंग करना प्यारा लेकिन मुश्किल होता है।' बता दें कि फिल्म कभी खुशी कभी गम में करीना के अलावा अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल और ऋतिक रोशन भी मुख्य भूमिका में थे।
4 of 5
kareena kapoor
- फोटो : social media
इसके साथ ही हॉलीवुड फिल्मों में काम करने को लेकर भी करीना कपूर ने अपनी बात रखी। करीना ने कहा, 'हॉलीवुड में काम करने के लिए बहुत सारे धैर्य और साहस की जरूरत होती है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं अभी तक उस स्टेज पर पहुंची हूं कि जहां मैं ऐसा महसूस कर सकूं कि मुझे हॉलीवुड फिल्म करनी है। वहीं फिलहाल मेरी प्राथमिकताएं भी दूसरी हैं। मैंने अभी तक हॉलीवुड जाने का सोचा नहीं है।'
5 of 5
kareena kapoor
- फोटो : amar ujala
बात करीना कपूर के फिल्मी करियर की करें तो अभिनेत्री की आखिरी फिल्म गुड न्यूज थी। फिल्म में करीना के साथ अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी नजर आए थे। वहीं करीना की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में अंग्रेजी मीडियम, लाल सिंह चड्ढा और तख्त शामिल है।
पढ़ें: हेयरस्टाइल बदलने पर इस एक्टर को देना पड़ा 32 लाख का मुआवजा, जानें क्या है पूरा मामला