बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पाण्डेय की चचेरी बहन अलाना पाण्डेय अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरों के कारण अक्सर चर्चा में रहती हैं। बीते दिनों उनकी सगाई की तस्वीरों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया था। अब उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया है जिसे देख फैंस की आंखें खुली की खुली रह गई हैं।
Video: अनन्या पाण्डेय की बहन ने मंगेतर संग शेयर किया वीडियो, बोल्डनेस देख बढ़ जाएगी धड़कन
वीडियो में अलाना बेहद बोल्ड कपड़ों में अपने मंगेतर आइवर मैक्क्रे के साथ रोमांस करती दिख रही हैं। दोनों लोग पानी के बीचों बीच खेल रहे हैं, रेत में उछल कूद कर रहे हैं और एक दूसरे संग मस्ती कर रहे हैं। फैंस वीडियो को देख कपल की केमिस्ट्री को काफी पसंद कर रहे हैं।
इससे पहले अलाना ने अपनी सगाई की तस्वीरें साझा की थीं। इन तस्वीरों में भी अलाना बोल्ड अंदाज में दिख रही थीं। लाइट ज्वेलेरी और खुले बालों के साथ अलाना ने सगाई का फोटोशूट करवाया था।
अलाना अपने मंगेतर के लिए अक्सर ही सोशल मीडिया पर प्यार का इजहार करती नजर आती हैं। सगाई के वक्त भी उन्होंने लिखा था जब तक मैं तुमसे मिली नहीं थी तब तक मैंने किसी शख्स से इतना प्यार करने के बारे में नहीं सोचा था।
View this post on Instagram