सोशल मीडिया: अनन्या पांडे की बहन अलाना पांडे ने तस्वीरों में दिखाया हॉट लुक, शंख से नहाते दिखीं
अभिनेत्री अनन्या पांडे की बहन अलाना पांडे ने इंस्टाग्राम पर कई हॉट तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक तस्वीर में वह समुद्र के बीच में खड़ी होकर शंख से नहाते हुए दिख रही हैं।
विस्तार
अभिनेत्री अनन्या पांडे की बहन अलाना पांडे ने इंस्टाग्राम पर कई हॉट तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक तस्वीर में वह समुद्र के बीच में खड़ी होकर शंख से नहाते हुए दिख रही हैं। इस तस्वीर में अलाना पांडे का लुक जलपरी सा दिख रहा है। उन्होंने ट्रांसपेरेंट ब्रा पहनी हुई है। वह समुद्र के बीच खड़ीं होकर शंख में पानी भरकर अपने शरीर पर डाल रही हैं।
अलाना पांडे, अभिनेत्री अनन्या पांडे की चचेरी बहन हैं। वह अक्सर अपनी बोल्डनेस को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। अलाना इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती हैं। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, यह मत पूछो कि मैं अरब सागर के बीच में एक विशाल शंख से, नाटकीय रूप से अपने ऊपर पानी क्यों डाल रही हूं... @ivor ने मुझे ऐसा करने के लिए प्रेरित किया। दरअसल, आइवर मैक्क्रे उनका ब्वॉयफ्रेंड है। वह अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
अलाना पांडे की इस तस्वीर को 63 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। उनके फैंस इस तस्वीर पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने उन्हें स्वर्ग की अप्सरा बताया है। वहीं, कई अन्य यूजर्स उनके इस हॉल और बोल्ड लुक की प्रशंसा कर रहे हैं। एक यूजर ने उनसे पूछा, वहीं घर ले लिया है क्या? उन्होंने एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें वह लेटी हुई हैं।