बी टाउन में सितारों ने अपने अपने तरीके से वैलेंटाइन डे पर खूब जश्न मनाया और फैंस संग तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। इन सबके बीच अनन्या पांडे की लाल रंग के आउटफिट में तस्वीरें वायरल हो रही हैं। अनन्या ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें शेयर की हैं, जिनके अपलोड होते ही लोगों की निगाहें बस उनकी फोटोज पर टिक गई हैं।
2 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : Insatagram- @ananyapanday
‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ और ‘खाली पीली’ जैसी फिल्में कर चुकीं अनन्या पांडे के लुक के सभी दीवाने हो गए हैं। वैलेंटाइन डे के दिन फोटो में उन्होंने लाल रंग की टॉप और काले रंग की हाई वेस्ट हॉट पैंट पहन रखी है। परफेक्ट कलर कॉम्बिनेशन अनन्या को और भी निखरा हुआ लुक दे रहा है।
3 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : Insatagram- @ananyapanday
इसके साथ ही अनन्या पांडे ने अपने बालों को वाइल्ड स्टाइल लुक दे रखा है। पहली तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने रिहाना के एक गाने की पंक्ति ‘लव मस्ट बी ऑन द ब्रेन’ लिखी है। उनकी फोटो को देख उनकी करीबी दोस्त शनाया कपूर भी कायल हो गई हैं। उन्होंने प्यारे कमेंट किए। इसके साथ ही बॉलीवुड के अन्य सेलिब्रिटिज को भी उनका ये स्टाइल काफी पसंद आया।
4 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : Insatagram- @ananyapanday
अनन्या पांडे की तस्वीरों में उनकी खूबसूरती देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। उनके फैंस भी खूब लाइक और कमेंट कर रहे हैं। किसी ने लिखा ‘वाह!’ तो किसी ने कहा ‘मैं अभी अभी आपकी पिक्चर देख रहा हूं’। इस तरह से अनन्या ने अपनी फोटो के जरिए लोगों का ध्यान आकर्षित किया और अपने स्टाइल से बड़ी-बड़ी स्टाइल आइकॉन को टक्कर देती भी नजर आईं।
5 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : Insatagram- @ananyapanday
वर्फ फ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे दक्षिण के लोकप्रिय अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ ‘लीगर’ में नजर आएंगी। इसे निर्देशक पुरी जगन्नाध और करण जौहर बना रहे हैं। यह फिल्म इसी साल 9 सितंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा वह शकुन बत्रा की एक फिल्म में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ दिखाई दे सकती हैं। अभी इसका नाम तय नहीं हुआ है।