भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री अमृता राव और आरजे अनमोल एक ऐसा जोड़ा है जो अक्सर मीडिया से दूरी बनाकर रहता है। इस समय पूरी दुनिया कोरोना महामारी से त्रस्त है, और घरों में कैद है। ऐसे में ये जोड़ा भी पहली बार एक साथ लोगों का मनोरंजन करने के लिए सोशल मीडिया पर लाइव आया। न सिर्फ इन दोनों ने अपने प्रशंसकों से बात की, बल्कि एक फैन के तो नए जन्मे बच्चे का नामकरण भी कर दिया।
2 of 4
Amrita Rao
- फोटो : social media
कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए भारत सरकार ने पूरे देश में 21 दिनों तक लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। ऐसे में लोग अपने घरों में बंद हैं, और मनोरंजन करने के साधन खोज रहे हैं। अमृता और अनमोल ने ऐसे माहौल में सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपने फैंस का खूब मनोरंजन किया। उन्होंने लोगों के लिए बहुत से फिल्मी गीत गाए, साथ ही उन्होंने दोनों के बीच होने वाली नोंक झोंक के बारे में बताकर दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी।
3 of 4
amrita rao
- फोटो : social media
लाइव के दौरान अमृता और अनमोल ने ये भी बताया कि वे दोनों कभी कभी रसोई में एक साथ काम भी करते हैं। इस लाइव वीडियो के जरिए उन्होंने कई लोगों से बात भी की। उन लोगों में अमृता का एक फैन टाइगर बनोट भी था जिसने अपनी बच्ची का नामकरण करने की गुजारिश अमृता से की।
दरअसल लॉकडाउन की वजह से घर पर किसी को बुलाकर नामकरण की रस्म अदा नहीं की जा सकती, इसलिए टाइगर ने अमृता से अपनी बच्ची के लिए एक नाम देने की गुजारिश की। अमृता इस अतरंगी फरमाइश से बहुत खुश हुईं और उन्होंने उस नन्हीं बच्ची का नाम 'देविका' सुझाया। अमृता से अपनी बेटी का नाम पाकर टाइगर बहुत खुश हुए और बोले, 'राशि से अब कोई लेना देना नहीं, अब से नाम देविका ही होगा।' बच्ची को नाम देकर अमृता भी बहुत खुश हुईं।