फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज अमजद खान होते तो अपने बेटे की इस कामयाबी पर फूले नहीं समाते

Wed, 24 May 2017 02:44 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Wed, 24 May 2017 02:44 PM IST
विज्ञापन
Amjad Khan son Shadaab Khan turned author after being flop in films
शादाब खान
70 और 80 के दशक में विलेन बनकर मशहूर हुए लेजेंड एक्टर अमजद खान ने अपने करियर में कई लुभावनी परफॉर्मेंस दीं। उन्होंने कई ऐसे किरदार गढ़े जो हिंदी सिनेमा के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हैं।


लोग आज भी उनकी एक्टिंग को याद करते हैं। 'शोले' में गब्बर के किरदार को निभाकर अमजद खान असल जिंदगी में ही गब्बर के नाम से मशहूर हो गए थे।

कुछ ऐसी ही उम्मीद उनके बेटे शादाब खान से भी लगाई गई।
Amjad Khan son Shadaab Khan turned author after being flop in films
रानी मुखर्जी के साथ शादाब खान
शादाब खान जब बॉलीवुड में लॉन्च हो रहे थे तो सभी को लगा कि पिता अमजद खान जैसा करिश्मा बिखेरेंगे लेकिन हुआ उल्टा। उनकी पहली ही फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई। शादाब खान की पहली फिल्म 'राजा की आएगी बारात' थी जिसमें उनके साथ रानी मुखर्जी थीं, लेकिन फिल्म तो फ्लॉप हुई ही, शादाब की एक्टिंग को भी लोगों ने नापसंद किया।

पिता के स्टारडम के बलबूते शादाब को कई और फिल्में मिलीं लेकिन उनका भी बुरा हश्र हुआ और फिर वो फिल्मों से गुमनाम हो गए।
Amjad Khan son Shadaab Khan turned author after being flop in films
शादाब खान
फिल्मों की दुनिया से दूर शादाब खान ने अपनी ही दुनिया बनाने की कोशिश की...कुछ ऐसा करने का सोचा जिससे वो अपने पिता के नाम को रोशन करें। ये सोच शादाब खान ने पहले तो डायरेक्शन में किस्मत आजमाई और सोचा कि वहां वो कामयाब हो जाएंगे लेकिन वहां भी निराशा ही हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Amjad Khan son Shadaab Khan turned author after being flop in films
अमिताभ बच्चन के साथ शादाब खान
लेकिन शादाब ने हिम्मत नहीं हारी और फिर उन्होंने एक ऐसा काम करने का फैसला किया जिससे उनके पिता को पूरी दुनिया जाने और उनकी स्ट्रगल और मुश्किलों से पूरी दुनिया वाकिफ हो। यही सोच उन्होंने अपने पिता अमजद खान पर एक बायोग्राफी लिखने का फैसला किया जिसमें उन्होंने अमजद खान द्वारा किए काम और उनकी असल जिंदगी के बारे में बताया।
विज्ञापन
Amjad Khan son Shadaab Khan turned author after being flop in films
शादाब खान
शादाब खान की ये किताब काफी पॉपुलर हुई। खुद अमिताभ बच्चन ने भी इस किताब और शादाब के लेखन की खूब तारीफ की। आज शादाब खान एक लेखक के तौर पर खूब नाम कमा रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed