‘पीआर पर ज्यादा पैसे खर्च नहीं किए’, ‘हनुमान अंश’ की सफलता पर डायरेक्टर का बयान; फिल्म की कमाई पर कही ये बात
Vishal Chaturvedi: 1.7 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने 25 दिनों में भारत में 45 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। अब फिल्म की सफलता पर डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने बड़ा बयान दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉक्टर से फिल्ममेकर बने डॉ. विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। नीम करौली बाबा की कहानी पर बनी इस फिल्म ने अपनी कमाई से सभी को हैरान कर दिया है।
ये था डायरेक्टर का इंटेंशन
फिल्म की शुरुआत सिर्फ 250 थिएटर्स से हुई थी। एक हफ्ते बाद इसके शो घटकर 25 रह गए, लेकिन अब चौथे हफ्ते में यह फिल्म 1,200 स्क्रीन्स पर दिखाई जा रही है। फिल्म की लागत करीब 1.7 करोड़ रुपये है और आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म भारत में अब तक 45 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
फिल्म की सफलता को डॉ. विशाल ने मैजिकल, दिव्य और दर्शकों की वजह से मिली सफलता बताया। उन्होंने कहा, ‘1.7 करोड़ रुपये के बजट में हम बस यही चाहते थे कि दर्शक फिल्म देखें और हमारा निवेश वापस आ जाए। लेकिन फिल्म ने उम्मीद से कहीं ज्यादा अच्छा किया।
आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने सिर्फ भारत में 45 करोड़ रुपये कमाए हैं और कमाई अभी जारी है। हमने अब कलेक्शन देखना और गिनना बंद कर दिया है। अब हम दर्शकों की दुआएं, तारीफ और प्यार गिन रहे हैं।’
हमने मुश्किल से कोई पीआर किया
विशाल खुद भी फिल्म को मिल रही इस सफलता से हैरान हैं। उन्होंने बताया कि उनके हिसाब से फिल्म में सबसे ज्यादा काम बाबा की दिव्य कहानी, म्यूजिक और कलाकारों की मेहनत ने किया।
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि फिल्म में सबसे ज्यादा जो चीज काम आई, वह बाबा की दिव्य कहानी है, जिसे अभिनेता शोभिनव सत्या ने निभाया है। इसके अलावा म्यूजिक और फिल्म के कलाकारों और मेकर्स की मेहनत भी काम आई, जो इस विषय से दिल से जुड़े हुए हैं।’
उन्होंने बताया कि फिल्म के प्रमोशन और पीआर पर ज्यादा पैसा खर्च नहीं किया गया था। उन्होंने कहा, ‘हमने मुश्किल से कोई प्रमोशन और पीआर किया, क्योंकि हमारे पास बजट ही नहीं था। लेकिन दर्शकों ने वर्ड ऑफ माउथ के जरिए पीआर का काम किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म के बारे में पोस्ट किया। दर्शकों ने इस फिल्म को अपने कंधों पर उठाकर आगे बढ़ाया है।’
पीआर की जगह किया भंडारा
जब फिल्म के शो कम हो गए तो मेकर्स ने प्रमोशन के लिए अलग तरीका अपनाया। उन्होंने मुंबई से एक रोड ट्रिप शुरू की।
उन्होंने बताया कि कंटेंट क्रिएटर्स और दर्शकों ने भी फिल्म के लिए भावुक रील्स बनाईं, जिससे फिल्म धीरे-धीरे वायरल हो गई और इसके शो दोबारा बढ़ने लगे।
‘हनुमान अंश’ के बारे में
- ‘हनुमान अंश’ को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और डायरेक्ट किया है।
- फिल्म में शोभिना डब्ल्यू. सत्य, विहान एस. हेगड़े, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल के. रस्तोगी और गुलशन पांडे जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।
- फिल्म को रागिनी एस., नम्रता जी. सिंह, अनुप्रिया ए. नगर और विशाल चतुर्वेदी ने प्रोड्यूस किया है।
- फिल्म को सिनेपोलिस के जरिए पूरे भारत में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है।
ये भी पढ़ें- दो करोड़ की लागत में बनी फिल्म ने लगाया अर्धशतक, बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' बनी ब्लॉकबस्टर; जानें कुल कलेक्शन