बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्मों के अलावा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं। इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी के ढेर सारे खुलासे भी करते हैं। ऐसे में एक बार फिर से महानायक अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सुर्खियों में हैं।
अमिताभ बच्चन ने दी सभी को जन्मदिन की बधाई, बताई ये दिलचस्प वजह
अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस स्लो मोशन वीडियो के जरिए उन्होंने बेहद खास कैप्शन दिया है जिसको जानकर उनके फैंस भी हैरान हो सकते हैं। अमिताभ बच्चन ने वीडियो के कैप्शन में सभी लोगों की जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही यह भी बताया है कि उन्होंने सभी को ये बधाई क्यों दी हैं।
अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा, 'आप सभी को जन्मदिन की शुभकामनाएं... विशेष दिन... हर 1000 साल में एक मौका... आपकी उम्र + आपके जन्म का वर्ष, हर व्यक्ति = 2020 है।' इस कैप्शन के जरिए अमिताभ बच्चन ने ये बताने की कोशिश की है कि हर शख्स की उम्र में अगर उसके जन्म का साल जोड़ दिया जाए तो उसको जोड़कर 2020 होगा। अमिताभ बच्चन का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।
A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on
अमिताभ बच्चन के फैंस और कई सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं और साथ ही साथ कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बात करें अमिताभ बच्चन के वीडियो की तो वह इसमें स्वेटशर्ट और कैप पहनने दिखाई दे रहे हैं। उनके फैंस उनकी ड्रेस पर भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बॉलीवुड के कई सितारों ने भी उनकी इस पोस्ट को पसंद किया है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा की वजह से भी सुर्खियों में हैं।
बता दें कि हाल ही में नव्या नवेली नंदा ग्रेजुएट हुई हैं। नातिन के ग्रेजुएट होने पर अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया के जरिए खुशी जाहिर की थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नव्या का एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में वह ग्रेजुएशन गाउन और कैप पहनी नजर आईं। नव्या ग्रेजुएशन की पढ़ाई न्यूयॉर्क से कर रही थीं, लेकिन लॉकडाउन के चलते वह अपने कॉलेज नहीं जा सकीं। इसलिए बच्चन परिवार ने उन्हें घर पर ग्रेजुएशन गाउन और कैप पहनाकर नव्या के दिन को खास बनाया।
पढ़ें: घोड़े को नहलाती और चारा खिलाती दिखीं जैकलीन, सलमान खान के फार्म हाउस पर ऐसे समय बिता रही हैं अभिनेत्री