अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को 47 साल हो चुके हैं। दोनों की जोड़ी बॉलीवुड के आदर्श कपल में से एक मानी जाती है। उनकी पहली मुलाकात से लेकर शादी का किस्सा भी दिलचस्प है। अमिताभ और जया अपनी मैरिज एनिवर्सिरी मना रहे हैं। तो चलिए..., उनकी शादी की अनदेखी तस्वीरें दिखाते हैं।
2 of 8
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने जया को पहली बार एक मैगजीन के कवर पेज पर देखा था। मैगजीन पर जया को देखते ही अमिताभ बच्चन उनसे काफी प्रभावित हुए थे। अमिताभ ने ये बात खुद सिमी ग्रेवाल के चैट शो Rendezvous with Simi Garewal में बताई थी।
3 of 8
जया बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
जया बच्चन ने हिंदी सिनेमा में निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म 'गुड्डी' से डेब्यू किया था। पहले इस फिल्म में जया के साथ अमिताभ बच्चन को कास्ट किया गया था। बाद में ऋषिकेश मुखर्जी को लगा कि अमिताभ बच्चन फिल्म में सेकेंड्री किरदार में नहीं जचेंगे और उन्हें फिल्म से हटा दिया। फिल्म इंडस्ट्री के जानकार मानते हैं कि अमिताभ के लिए जया के मन में एक तरह का प्रेम या सहानुभूति इसी घटना के बाद हुई थी। दोनों में जान पहचान भी इसी तरह से हुई।
4 of 8
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
1973 में अमिताभ बच्चन और जया की साथ में फिल्म 'जंजीर' आई। इसी फिल्म के दौरान दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। अमिताभ इस फिल्म के बाद जया के साथ छुट्टी मनाने के लिए विदेश जाना चाहते थे लेकिन हरिवंशराय बच्चन ने साफ कह दिया कि अगर वह जया के साथ छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो पहले उन्हें उससे शादी करनी होगी। इसके बाद एक बेहद सादे समारोह में तीन जून 1973 को अमिताभ और जया शादी के बंधन में बंध गए।
5 of 8
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने एक ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने लिखा था कि 'मैंने अपने माता-पिता को बताया कि हमारा ग्रुप लंदन जा रहा है।' उन्होंने पूछा- 'कौन-कौन जा रहा है?' नाम सामने आए, जिनमें जया भी शामिल थीं। उन्होंने पूछा, 'जया भी तुम्हारे साथ जा रही हैं?' मैंने कहा- 'हां'। इस पर वो बोले, 'पहले शादी करो, फिर जाओ।'