सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपनी हाजिरजवाबी के लिए भी जाने जाते हैं। अमिताभ बच्चन अक्सर सोशल मीडिया पर कभी अपनी तस्वीरें तो कभी थॉट्स पोस्ट करते रहते हैं। बिग बी सोशल मीडिया पर उनको ट्रोल करने वालों को भी जवाब देने से नहीं चूकते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन को फिर से सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया तो अभिनेता ने अपने अंदाज से उनको करारा जवाब देकर सभी का दिल जीत लिया। दरअसल बिग बी ने रविवार सुबह 11:30 बजे सोशल मीडिया पर फैंस को गुड मॉर्निंग विश किया। जिसके बाद अमिताभ बच्चन जमकर ट्रोल होने लगे।
2 of 4
अमिताभ बच्चन,
- फोटो : insta
अमिताभ बच्चन ने देर से गुड मॉर्निंग पोस्ट शेयर किया था। जिसके बाद लोगों ने उन्हें बुरी तरीके ट्रोल किया एक यूजर ने लिखा- बुड्ढे दोपहर हो गई। इसपर बिग बी ने जवाब दिया- आप चिर आयु हों मेरी प्रार्थना और ईश्वर करे तब आपको लज्जित करते हुए कोई आपको बूढ़ा न कहे। दूसरे यूज ने लिखा- ये कौन सी प्रात: काल है महानालायक जी। इसके जवाब में अमिताभ बच्चन ने कहा- रात भर काम कर रहे थे तो देर से उठे लायक जी। वहीं तीसरे शख्स ने लिखा- आज बहुत देर में उतरी लगता है देसी पी आए हैं आजकल। इस कमेंट का जवाब देते हुए उन्होंने कहा- स्वयं नहीं पीते औरों को पिला देते हैं मधुशाला।
3 of 4
अमिताभ बच्चन
- फोटो : insta
एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'आपको नहीं लगता कि आपने कुछ ज्यादा ही जल्दी गुड मॉर्निंग विश कर दिया।' इसके जवाब में अमिताभ बच्चन ने कहा, 'मैं आपके इस तंज के लिए आभारी हूं... लेकिन मैं देर रात तक काम कर रहा था, शूटिंग आज सुबह खत्म हुई है। इसीलिए सुबह देर से जागा, तो वैसे ही शुभकामनाएं भेज दीं। अगर इससे आपको बुरा लगा है तो मैं क्षमा प्रार्थी हूं।'
4 of 4
फिल्म-रनवे 34
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन बहुत जल्द फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, मौनी रॉय समेत अन्य कई अभिनेता भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा वह द इंटर्न, गुडबाय और ऊंचाई में नजर आने वाले हैं। हाल ही में बिग बी अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 में भी नजर आए थे।