अभिनेता अमिताभ बच्चन भले 77 साल के हो गए हों लेकिन उनकी ऊर्जा किसी युवा की तरह है। शूटिंग से जब भी अभिनेता को वक्त मिलता हैं, वो सोशल मीडिया पर सक्रिय हो जाते हैं और फैंस से बातचीत करने लगते हैं। लेकिन हाल ही में अमिताभ ने कुछ ऐसा ट्वीटर पर कुछ ऐसा शेयर कर दिया, जिसकी चर्चा होने लगी।
अचानक क्यों गुस्से में दिखने लगे अमिताभ, ट्वीट कर लिखा- मिजाज में थोड़ी सख्ती जरूरी है जनाब
दरअसल अमिताभ ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक फोटो शेयर की है। इसमें उनका एंग्री लुक दिख रहा है। फोटो के साथ अमिताभ ने जबर्दस्त कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, 'मिजाज में थोड़ी सख्ती जरूरी है जनाब, लोग पीकर खाली कर देते अगर समंदर खारा ना होता !!'
T 3467 - How beautifully put by Ef aM ..
मिज़ाज में थोड़ी सख़्ती ज़रूरी है जनाब ; लोग पीकर ख़ाली कर देते अगर समंदर खारा ना होता !! pic.twitter.com/830pgjmvoE
एक और ट्वीट में अमिताभ ने लिखा, 'कभी कभार, हमारा इम्तिहान, हमारी कमजोरियों को दिखाने के लिए नहीं लिया जाता, वो लिया जाता है, हमारी ताकत को दिखाने के लिए।'
T 3467 -
"Sometimes we are tested not to show our weakness, but to show our strength." ~ Ef kV
कभी कभार , हमारा इम्तिहान , हमारी कमज़ोरियों को दिखाने के लिए नहीं लिया जाता ; वो लिया जाता है , हमारी ताक़त को दिखाने के लिए ~ अब
👊👊
इससे पहले अमिताभ ने होली के मौके पर कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा था, 'होली के इस पावन अवसर पर सब को अनेक बधाई, और स्नेह हम सब के जीवन में, और आपस में खुशियों का रंग भरा रहे, यही प्रार्थना है ईश्वर से! गले मिलें, भर रंग लगाएं, गुजिया सौ सौ खाएं, ढोल बाजे, मृदंग बाजे, सब हस्तें नाचे गाएं।' अमिताभ आगे लिखते हैं, 'कई साल पहले की होली... प्रतीक्षा में अभिषेक और जया के साथ। आरके स्टूडियो में राज जी, शम्मी जी, जीतेंद्र, शत्रुघ्न के साथ।'
13 साल पहले इस फिल्म की शूटिंग के वक्त दो बार मरने से बचे थे मनोज बाजपेयी, अब बताई दर्दनाक दास्तां