{"_id":"5b1367584f1c1ba06e8b60ef","slug":"amitabh-bachchan-shared-amazing-picture-with-jaya-bachchan-on-45th-marriage-anniversary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी की 45वीं सालगिरह पर बिग बी ने जया के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर, क्या आपने देखी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी की 45वीं सालगिरह पर बिग बी ने जया के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर, क्या आपने देखी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 03 Jun 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
amitabh
बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी को आइडियल कपल कहा जाता है। कोई अवॉर्ड फंक्शन हो या फिर पार्टी यह दोनों सुपरस्टार एक साथ नजर आते हैं। आज अमिताभ और जया बच्चन की शादी की 45वीं सालगिरह है। इस मौके पर अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है।
Trending Videos
amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन और जया को बॉलीवुड का पॉवरफुल कपल कहा जाता है। काफी उतार चढ़ाव से भरा इनका रिश्ता समय के साथ मजबूत होता गया। जिसका गवाह समय-समय पर बिग बी द्वारा शेयर की हुई तस्वीरें हैं।
amitabh
शादी की सालगिरह पर बिग बी ने जया बच्चन के साथ अपनी पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अमिताभ जया को गुलाब का फूल देते हुए नजर आ रहे हैं। अमिताभ के इस तस्वीर को पोस्ट करते ही ट्विटर पर बधाई संदेश की बौछार हो गई।
T 2825 - They that give love and send greetings on our 45th marriage anniversary .. my gratitude and love .. 🙏🙏🙏🙏🙏❤️
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) June 2, 2018
स्नेह और आदर उन सब को , जिन्होंने जया और मुझे, हमारी विवाह जयंती पे बधाई भेजी है ,, अनेक अनेक धन्यवाद pic.twitter.com/vPoCtwNqSz
विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh
सीनियर बच्चन ने सभी का शुक्रिया करते हुए ट्वीट किया - 'स्नेह और आदर उन सब को , जिन्होंने जया और मुझे, हमारी विवाह जयंती पे बधाई भेजी है ,अनेक अनेक धन्यवाद।' आपको बता दें, अमिताभ बच्चन इन दिनों 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' और 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में बिग बी ने 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की शूटिंग की तैयारियों के बीच इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की थीं।
