बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन 79 साल की उम्र में भी खुद को काफी फिट रखते हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी वह अपनी फिल्मों के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर लगभग हर दिन कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। रविवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही है।
2 of 4
अमिताभ बच्चन-सूरज बड़जात्या
- फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर में दिखी ऊंचाई की स्टारकास्ट
तस्वीर में अमिताभ बच्चन अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। वह बोमन ईरानी और अनुपम खेर के कंधों पर हाथ रखकर स्टंट करने की कोशिश कर रहे हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'ये उम्र का तकाजा है, हैरतअंगेज नजारा है।' बता दें कि तीनों एक्टर पहली बार एक साथ फिल्म 'ऊंचाई' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या कर रहे हैं। फिल्म के सेट से इससे पहले भी कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं जिसमें तीनों अभिनेता मस्ती करते दिखे थे।
3 of 4
अमिताभ बच्चन-अनुपम खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
रनवे 34 में दिखे थे अमिताभ
हाल ही में रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म 'रनवे 34' में अमिताभ बच्चन अहम भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म 29 अप्रैल को रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके अलावा रकुल प्रीत सिंह ने भी काम किया है। हालांकि फिल्म को उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की टक्कर टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2 से थी, लेकिन इस जंग में अजय की फिल्म पिछड़ती नजर आ रही है।
4 of 4
ऊंचाई की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों में आएंगे नजर
ऊंचाई के बाद अमिताभ कई और फिल्मों में काम करते दिखेंगे। इस समय उनकी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। 9 सितंबर को रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्रमास्त्र रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अमिताभ ने भी अहम रोल निभाया है। इसके अलावा वह द इंटर्न, प्रोजेक्ट के, गुडबाय में नजर आने वाले हैं।