{"_id":"5d10a3468ebc3e65175b44f0","slug":"amitabh-bachchan-share-a-video-and-wrote-in-tears","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक पिता ने बेटी की शादी में गाया गाना, वीडियो देख अमिताभ बच्चन की आंखों में आ गए आंसू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक पिता ने बेटी की शादी में गाया गाना, वीडियो देख अमिताभ बच्चन की आंखों में आ गए आंसू
Mon, 24 Jun 2019 03:47 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 24 Jun 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन फिल्मों के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर भी चर्चा में रहते हैं । अक्सर उनके पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं । हाल ही में बिग बी ने ऐसा वीडियो शेयर किया जिसे देख वो खुद भी रोने लगे । इस वीडियो को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा- Tears...
Trending Videos
amitabh bachchan
वीडियो में एक पिता अपनी गूंगी-बहरी बेटी की शादी में गाना गाते नजर आ रहे हैं । इस वीडियो को देखने के बाद कोई भी इमोशनल हो जाएगा । अमिताभ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों फिल्म 'गुलाबो सिताबो' की शूटिंग कर रहे हैं । पिछले दिनों उन्हें लखनऊ में स्पॉट किया गया था । वहीं फिल्म से उनका एक लुक भी हाल ही में रिवील हुआ था ।
amitabh bachchan
- फोटो : social media
लुक में अमिताभ बच्चन ने मोटे चश्मे लगाए हैं । उनकी लंबी दाढ़ी है, मोटी नाक है। साथ ही सिर पर गमछा डाला हुआ है । सोशल मीडिया पर बिग बी का ये लुक काफी वायरल हुआ था। कुछ दिनों पहले बिग बी ने खुद भी अपना लुक शेयर किया था । इस पोस्ट पर उन्होंने लिखा था, 'गए तो ऐसे थे ऐसे, बाहर निकले शूटिंग के लिए तो ये बन गए... क्या बन गए ये बता नहीं सकता अभी ।'
tears https://t.co/MKekIcfbw9
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) June 24, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
- फोटो : amar ujala
फिल्म की कहानी जूही चतुर्वेदी ने लिखी है । इसके प्रोड्यूसर रॉनी लहरी और शील कुमार हैं । इस फिल्म को शूजित सरकार डायरेक्ट कर रहे हैं । गुलाबो सिताबो और 'पीकू' के अलावा अमिताभ बच्चन ने निर्देशक शूजीत सरकार के साथ 'शूबाइट' में काम किया था । लेकिन ये फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई है ।
विज्ञापन
amitabh bachchan
- फोटो : social media
इसके अलावा अमिताभ के पास फिल्म 'चेहरा' भी है । बिग बी ने हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग खत्म की है । फिल्म में अमिताभ के अलावा इमरान हाशमी नजर आएंगे । पहली बार इस फिल्म में दोनों साथ काम करेंगे । ये एक थ्रिलर फिल्म है । साथ ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी अमिताभ का अहम किरदार है । इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल प्ले कर रहे हैं । 'ब्रह्मास्त्र' साल 2020 में रिलीज होगी ।