अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को बॉलीवुड का शहंशाह कहा जाता है । उनके देश ही नहीं पूरी दुनिया में लाखों फैंस हैं। अमिताभ बच्चन ने पहली बार बताया कि वो बॉलीवुड में किसके फैन हैं । ये और कोई नहीं, वेटरेन एक्ट्रेस वहीदा रहमान (Waheeda Rehman) हैं । जी हां, अमिताभ ने रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर के मंच पर बताया कि वो वहीदा रहमान के कितने बड़े प्रशंसक हैं ।
2 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : social media
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने कहा, "फिल्म 'रेशमा और शेरा' (Reshma Aur Shera) में मुझे पहली बार उनके साथ काम करने का मौका मिला । शूटिंग के समय एक सीन था, जिसमें सुनील दत्त और वहीदा जी को नंगे पैर रेगिस्तान में बैठना था । वहां ज्यादा तापमान की वजह से जूतों के साथ बालू में खड़ा रहना असंभव था ।
3 of 5
वहीदा रहमान
- फोटो : Youtube
अमिताभ बच्चन ने बताया कि इस बात को लेकर वो चिंतित थे कि वहीदा जी ऐसी परिस्थिति में किस तरह से शूटिंग कर पाएंगी और वो भी बिना जूतों के । इसलिए जैसे ही निर्देशक ने ब्रेक लेने को बोला, मैंने बिना समय गवाए वहीदा जी की जूती को उठाया और उनकी तरफ भागा ।'
4 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : social media
'मैं यह भी नहीं बयां कर सकता कि मेरे लिए वह पल कितना स्पेशल था । दिलीप कुमार जी और वहीदा रहमान, ये मेरी जिंदगी के दो आदर्श हैं । आज तक वहीदा रहमान मेरे लिए सबसे खूबसूरत महिला रही हैं । वह न केवल एक अच्छी अभिनेत्री हैं बल्कि नेचर से वह एक अच्छी इंसान भी हैं ।'
5 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : file photo
'मेरे लिए वहीदा जी भारतीय नारी का एक आदर्श उदाहरण हैं । वहीदा जी ने हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री को काफी बड़ा और असाधारण योगदान दिया है जिन्हें शब्दों के माध्यम से बयां नहीं किया जा सकता ।' बता दें कि अमिताभ बच्चन ने वहीदा रहमान संग 'त्रिशूल', 'अदालत' और 'नमक हलाल' जैसी फिल्में की ।
फिल्म के सेट पर इस वजह से प्याज खा लिया करते थे धर्मेंद्र, आशा पारेख ने कर दी थी शिकायत