फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan sends out a special message for COVID Warriors employees of India Post

कोरोना काल में भी जो डाकिया डाक लाया, देखिए अमिताभ बच्चन ने उनकी प्रशंसा में ये गाया..

Wed, 10 Jun 2020 08:06 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 10 Jun 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan sends out a special message for COVID Warriors employees of India Post
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस से हुए लॉकडाउन के समय में अपनी अतुल्य सेवा प्रदान करने वाले भारतीय डाक की तारीफ करते हुए इसके कर्मचारियों का धन्यवाद किया है। एक टीवी चैनल ने भारतीय डाक को लेकर एक टीवी सीरीज की रचना की है जिसमें भारत और भारत के लोगों की कुछ अनोखी कहानियों का चित्रण किया जाएगा। इसी सीरीज के प्रमोशनल वीडियो में अमिताभ बच्चन के कोरोना वॉरियर्स के लिए दिए गए इस खास मैसेज का भी समायोजन किया गया है।

विज्ञापन


बीते 70 दिनों में भारतीय डाक के किए काम के बारे में मिली जानकारी से पता चला है कि लॉकडाउन की शुरुआत से ही भारतीय डाक के कर्मचारी जरूरतमंदों के पास दवाइयां, खाने के पैकेट्स, वृद्धों के पेंशन चेक और महत्वपूर्ण कागजात को समय रहते पहुंचाते आए हैं।
विज्ञापन


इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से सुझाए गए सोशल डिस्टेंसिंग और स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी सभी नियमों का पालन करते हुए भारतीय डाक के कर्मचारियों ने काम किया है। इतने दिनों में कर्मचारियों ने दो हजार करोड़ से ज्यादा की धनराशि को अलग-अलग बैंकों से भारत के छोटे बड़े गांवों और शहरों तक पहुंचाया है। इन्हीं की कहानी को दिखाने के लिए इस सीरीज का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अमिताभ बच्चन ने अपने संदेश में कहा, 'भारत में कोरोना वायरस के लिए डॉक्टर स्वास्थ्य कर्मी और पुलिस वाले जितना योगदान दे रहे हैं उतना ही योगदान भारतीय डाक कर्मियों ने भी दिया है। यह भी इस लड़ाई के एक महत्वपूर्ण सिपाही हैं। उन्होंने लोगों के घर-घर जाकर दवाइयों और पैसों से संबंधित उनकी कई रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा किया है। मैं सभी भारत वासियों की तरफ से अपने डाकिया भाइयों का धन्यवाद करता हूं और यह संदेश देना चाहता हूं भारत का प्रत्येक नागरिक इस लड़ाई में आपके साथ है।'


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed