फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan Naseeruddin Shah and Rajkumar Rao will seen in Kabir Kaushik film

अमिताभ बच्चन, नसीरुद्दीन शाह और राजकुमार राव दिखेंगे एक साथ परदे पर

Sun, 25 Nov 2018 06:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Nov 2018 06:54 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Naseeruddin Shah and Rajkumar Rao will seen in Kabir Kaushik film
Amitabh Naseeruddin Rajkumar - फोटो : amar ujala
बीते दिनों रिलीज हुई बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' बड़े परदे पर दर्शकों को नहीं रिझा सकी। इस बीच उनकी एक और फिल्म का खुलासा हो गया है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन फिर से दमदार स्टारकास्ट के दिखाई देंगे। जी हां मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही दिग्गज कलाकार नसीरुद्दीन शाह और राजकुमार राव के साथ एक फिल्म में नजर आएंगे। 
विज्ञापन


फिलहाल इस फिल्म के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का निर्देशन साल 2010 में 'हम तुम और घोस्ट' और साल 2012 में 'मैक्सिमम' फिल्म के डायरेक्टर कबीर कौशिक करेंगे। खास बात यह है कि ऐसा पहला मौका होगा जब यह तीनों एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे।
विज्ञापन


नसीरुद्दीन शाह और अमिताभ बच्चन के फैंस को जानकर हैरानी होगी कि इंडस्ट्री में इतने साल बीतने के बावजूद यह दोनों कलाकार ने आज तक किसी भी फिल्म में एक साथ काम नहीं किया है। वहीं राजकुमार राव भी पहली बार इन दोनों वरिष्ठ कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि इस दीवाली पर रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई है। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान,फातिमा सना शेख और कटरीना कैफ भी हैं। बिग बजट फिल्म होने के बावजूद यह फिल्म दर्शकों के दिलों को जीतने में नाकामयाब रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed