अमिताभ बच्चन को देर रात अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर फैंस उनके लिए दुआ करने लगे। अमिताभ के साथ जया बच्चन और अभिषेक बच्चन भी उनके साथ नजर आए आए। तीनों साथ में कार में बैठे दिखे।
2 of 5
abhishek bachchan
- फोटो : ani
77 वर्षीय अमिताभ बच्चन को मंगलवार तड़के 3 बजे नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऐसी खबर थी कि उनका यकृत (लिवर) दिक्कत दे रहा है और उन्हें सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया है। अमर उजाला की पड़ताल में अमिताभ की तबीयत से जुड़ी जानकारी सामने आई है।
3 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : ani
नानावती अस्पताल में अमिताभ का इलाज जरूर हुआ लेकिन मामला लिवर का नहीं बल्कि आंतों में आई दिक्कत का है। अमर उजाला संवाददाता ने जब नानावती अस्पताल का शुक्रवार को दौरा किया तो किसी ने भी इस बारे में आधिकारिक रूप से कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अस्पताल में भर्ती होने की खबरों के बीच अमिताभ बच्चन का ब्लॉग भी सामने आया। इस ब्लॉग में उन्होंने अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को लेकर बात की। उन्होंने लिखा है कि दर्द से थोड़ा आराम मिला तो दुनिया अचानक बेहद खूबसूरत लगने लगी। आज दुनिया एक चमकदार सूरज की तरह चमक रही है। बहुत शांति है। यहां देखभाल के बेहद अच्छे इंतजाम हैं। बिग बी ने आगे लिखा है कि उनका ज्यादातर समय काम में बीतता है इसलिए वो ये उगता हुआ और चमकदार सूरज देख ही नहीं पाते। कभी घर में, कभी कार में, कभी वैन में तो कभी स्टूडियो में समय बीतता है।
5 of 5
Amitabh Bachchan
- फोटो : instagram
अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा के व्यस्त कलाकारों में शुमार हैं। उनकी आने वाली फिल्में हैं- 'गुलाबो सिताबो', 'झुंड' और 'चेहरे'। तीनों ही फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ वह चर्चित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी कर रहे हैं। इस फिल्म का कुछ हिस्सा अगले महीने नवंबर में शूट होगा।
जलसा में शुरू हुई दीप उत्सव की तैयारी, अमिताभ फाइनल करेंगे मेहमानों की लिस्ट