अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन ने अपने माता पिता की राह पर चलकर बॉलीवुड में अपना करियर बनाया लेकिन श्वेता बच्चन फिल्म इंडस्ट्री से दूर ही रहीं। वहीं श्वेता की बेटी नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं जबकि उनके बेटे अगस्त्य नंदा के बारे में लोग कम ही जानते हैं। तो चलिए बताते हैं अगस्त्य नंदा के बारे में।
2 of 5
परिवार के सदस्यों के साथ अगस्त्य नंदा
- फोटो : instagram/naavyananda
अगस्त्य इंस्टाग्राम पर भी बहुत कम सक्रिय रहते हैं। हालांकि जब कभी वे कोई पोस्ट साझा करते हैं तो सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। अगस्त्य नंदा का जन्म 23 नवंबर, 2000 को श्वेता बच्चन और निखिल नंदा के घर हुआ था। वह अमिताभ और जया बच्चन के नाती और अभिषेक बच्चन के भांजे लगते हैं।
3 of 5
रितु नंदा, उनकी बेटी नताशा, अगस्त्य नंदा, नव्या नवेली
- फोटो : instagram/naavyananda
बच्चन परिवार के अलावा, अगस्त्य का संबंध बॉलीवुड के कपूर परिवार से भी है। अगस्त्य के पिता निखिल नंदा, रितु नंदा (राज कपूर की बेटी) के बेटे हैं। कपूर खानदान के घर जब भी कोई फंक्शन होता है तो श्वेता बच्चन सहित बच्चन परिवार को आपने जरूर शामिल होते हुए देखा होगा।
4 of 5
परिवार के सदस्यों के साथ अगस्त्य नंदा
- फोटो : instagram/agastya.nanda
अगस्त्य और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों को कई बार साथ में घूमते देखा गया है। यही नहीं अगस्त्य और सुहाना इंस्टाग्राम पर एक दूसरे की तस्वीरों पर कमेंट भी करते रहते हैं। अन्य स्टार किड्स की तरह अगस्त्य नंदा फिलहाल विदेश में पढ़ रहे हैं। उन्होंने लंदन के सेवेन ओक्स स्कूल से स्नातक किया है।
5 of 5
अगस्त्य नंदा
- फोटो : instagram/agastya.nanda
अगस्त्य के करियर की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक, बॉलीवुड में अगस्त्य का झुकाव निर्देशन और फिल्म मेकिंग की ओर है। अगस्त्य ने कुछ साल पहले अपने दो दोस्तों के साथ एक शॉर्ट फिल्म भी की थी। उन्होंने इसकी पटकथा और निर्देशन किया था। साथ ही बैकग्राउंड म्यूजिक भी दिया था।
42 की उम्र में डेब्यू कर छाए '3 इडियट्स' के 'वायरस', फिल्मों में आने से पहले करते थे ये काम