बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन अपनी फिल्मों के साथ ही अपने बोल्ड और खूबसूरत अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। कुछ ही वक्त में अपने शानदार अभिनय के जरिए बॉलीवुड में अपनी जगह पक्की करने वाली अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खूब कमाल दिखा रही हैं। कृति सेनन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना नया लुक शेयर किया है। एक्ट्रेस इस लुक में काफी हॉट लग रही हैं। उनकी ये फोटो बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन को भी इतनी पसंद आई कि इसपर कमेंट करने से रोक नहीं पाए और प्रतिक्रिया देते हुए तारीफ की।
कृति सेनन की ग्लैमरस फोटो देख कमेंट करने पर मजबूर हुए अमिताभ बच्चन, जानिए क्या कहा
अमिताभ बच्चन ने कृति सेनन की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है 'वाह'। बिग बी का ये कमेंट अब तेजी से चर्चा में आ गया है। अमिताभ बच्चन के कमेंट पर कई यूजर्स ने भी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि अमिताभ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, लेकिन वे किसी की फोटो पर रिएक्ट करें, ये कम ही दिखता है।
इस तस्वीर में कृति ने प्रिंटिड ड्रेस पहनी हुई है। इसके साथ ही वह अपनी अदाओं का जादू भी बिखेरती दिख रही हैं। तस्वीर में एक्ट्रेस का अंदाज काफी शानदार लग रहा है, जो फैंस को पसंद भी आ रहा है। फैंस कृति की इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
अमिताभ और कृति के वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति के पास वर्तमान में पांच फिल्में हैं। कृति 'मिमी' की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। वह जल्द ही ‘बच्चन पांडे’ से जुड़ जाएंगी। कृति ने वरुण धवन के साथ ‘भेड़िया’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इसके बाद कृति सेनन 'गणपत' नाम की फिल्म भी करने वाली हैं, जिसमें वो टाइगर श्रॉफ के साथ दिखेंगी। इसके बाद कृति प्रभाष के साथ ‘आदिपुरुष’ में भी दिखाई देंगी।
वहीं, बिग बी जल्द इमरान हाशमी के साथ 'चेहरे' में नजर आएंगे। उनके पास आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और नागार्जुन के साथ वाली बड़े बजट की फिल्म ब्रह्मास्त्र भी है। हालांकि, अमिताभ बच्चन की सर्जरी होने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि उनके आगामी प्रोजेक्ट्स पर बुरा असर पड़ सकता है। लेकिन समय रहते बिग बी की हालत संभल गई और अब वे पहले से बेहतर हैं।