अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म 'झुंड' रिलीज होने से पहले कानूनी पचड़े में पड़ गई है। फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर नागराज मंजुले, टी सीरीज के चेयरमैन भूषण कुमार और अमिताभ बच्चन को कॉपीराइट उलंघन के तहत फिल्ममेकर नंदी चिन्नी कुमार ने नोटिस भेजा है।
2 of 5
Amitabh Bachchan
- फोटो : Social Media
एक इंटरव्यू में नंदी चिन्नी कुमार ने आरोप लगाया कि फिल्म के निर्माताओं ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। अब वो इस मामले में कोर्ट जाने की योजना बना रहे हैं। नंदी के मुताबिक उन्होंने साल 2017 में एक स्लम सॉकर खिलाड़ी अखिलेश पॉल के जीवन पर फिल्म बनाने का अधिकार खरीदा था।
3 of 5
Amitabh Bachchan
- फोटो : Social Media
नंदी चिन्नी कुमार ने अखिलेश के जीवन पर स्लम सॉकर नामक बाइलिंग्वल फिल्म लिखने और निर्देशित करने की योजना बनाई थी। अखिलेश नागपुर की एक बस्ती में पैदा हुए थे और नशे के आदी थे, लेकिन उनकी फुटबॉल में काफी रूचि थी। अपने मेहनत और जुनून के बल पर वो होमलेस वर्ल्ड कप में भारत के कप्तान बने।
4 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : social media
मराठी फिल्म सैराट के निर्देशक नागराज मंजुले ने विजय बरसे के जीवन पर एक फिल्म बनाने के अधिकार खरीदे थे। विजय बरसे अखिलेश के कोच हैं। नंदी के अनुसार नागराज मंजुले ने अखिलेश पॉल से 4 लाख रुपये में अधिकार खरीदने का दावा किया था। लेकिन अब वह इसके डाक्यूमेंट्स नहीं पा रहे हैं।
5 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : social media
नंदी चिन्नी ने बताया, 'अखिलेश ने उन्हें राइट्स बेचने की बात से इनकार कर चुके हैं। नागराज ने मुझे अपमानित किया और बिना कागजात दिखाए सेटलमेंट करने के लिए मजबूर कर रहा हैं।’ नंदी का दावा है कि उन्होंने 11 जून 2018 को इस कहानी और स्क्रीप्ट का पंजीकरण तेलांगना सिनेमा राइटर एसोसिएशन में कराया था।
अमेरिका में कश्मीरी हिंदुओं पर सुनंदा वशिष्ठ की स्पीच पर अनुपम खेर का बयान, कहा- आतंक का शिकार...