Amitabh Bachchan: क्रिकेट फैंस ने अमिताभ को विश्व कप फाइनल न देखने की अपील की, ऐसा क्यों बोले नेटिजंस?
बीते दिन जहां सभी क्रिकेट प्रशंसक आईसीसी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के सेमीफाइनल में जीतने का जश्न मना रहे थे, वहीं एक यूजर ने सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन से फाइनल से दूर रहने की अपील की है। वर्षों से क्रिकेट के बड़े प्रशंसक रहे अमिताभ बच्चन अक्सर मैच देखना पसंद करते हैं, लेकिन लग रहा है इस बार बिग बी आईसीसी वर्ल्ड कप का फाइनल नहीं देख पाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि अभिनेता से उनके फैंस ने भारत का फाइनल न देखने के लिए कहा है। यह बात हम नहीं बल्कि खुद अमिताभ बच्चन ने बताई है।
अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता इन दिनों टीवी के चर्चित क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को होस्ट कर रहे हैं। फिल्मों की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'गणपत' में टाइगर श्रॉफ के पिता की भूमिका में देखा गया था। फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली। अमिताभ जल्द ही कृति सेनन और प्रभास के साथ फिल्म 'कल्कि 2898' में नजर आएंगे।
Emraan Hashmi: 'टाइगर 3' में इमरान हाशमी ने क्यों निभाया विलेन का किरदार? अभिनेता ने बताया कैसे बने आतिश रहमान