अमिताभ बच्चन उन एक्टर्स में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। यही नहीं वो अपने फैंस और सेलिब्रिटी सभी से बातें करते रहते हैं। अब टि्वटर पर अमिताभ ने एक ऐसा ही ट्वीट किया, जो चर्चा में है।
अपनी ही फिल्म के डायरेक्टर से अमिताभ ने इस तरह लिया 'बदला', खुलेआम कहा पागल और फिर...
दरअसल, 'कहानी' फेम निर्देशक सुजॉय घोष के साथ अमिताभ बच्चन फिल्म 'बदला' कर रहे हैं। सुजॉय घोष ने एक ट्वीट में लिखा, 'कोई फर्क नहीं पड़ता आप कितने तैयार हैं, आप कभी अपने शूट के लिए तैयार नहीं होते।'
no matter how prepared you are -- you are never prepared for your shoot!
सुजॉय घोष के इस ट्वीट के जवाब में अमिताभ ने लिखा, 'ओह, इसके लिए शुक्रिया, मेरे लंदन से ग्लास्गो पहुंचने से पहले वापसी का टिकट कर दें। मैं हमेशा से जानता था कि आप 'पागल' हो, लेकिन अब ये साबित हो गया।'
O ... !!! thanks for this .. booking my flight back, before I reach Glasgow from London .. I always knew you were 'mad', now you proved it .. 🤪
अमिताभ के जवाब के बाद सुजॉय ने लिखा, 'सर, हम पार्टी शुरू करने के लिए आपका इंतजार कर रहे हैं।' बता दें कि सुजॉय घोष की ये फिल्म 2016 में आई स्पैनिश फिल्म Contratiempo की ऑफिशियल रीमेक है। फिल्म की शूटिंग इन दिनों लंदन में हो रही है।
sir we are waiting for you to start the party...