फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

80 साल-80 किस्से: राज कपूर ने की थी अमिताभ के सुपरस्टार बनने की भविष्यवाणी, कुछ ही दिन बाद ही सच हुई बात

Tue, 11 Oct 2022 11:23 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 11 Oct 2022 11:23 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Birthday: Raj Kapoor Predicted one day the actor will become Superstar of Film Industry
अमिताभ बच्चन और राज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को उनके चाहने वाले अलग-अलग नामों से बुलाते हैं। कोई उन्हें महानायक कहता है तो कोई शहंशाह। 50 साल से ज्यादा के अपने एक्टिंग करियर में अमिताभ ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं। हालांकि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी ज्यादा संघर्ष भी करना पड़ा। शुरुआती दौर में उनकी हाइट से लेकर आवाज तक का खूब मजाक उड़ाया गया। इस बीच इडस्ट्री में एक ऐसा भी शख्स तो जिसने इस नायाब हीरे को पहले ही पहचान लिया था। हम बात कर रहे हैं शो मैन के नाम से मशहूर राज कपूर की। 


Bigg Boss 16: मान्या सिंह का साथ देना प्रियंका चौधरी को पड़ा भारी, बिग बॉस ने दे डाली यह सजा
 
Amitabh Bachchan Birthday: Raj Kapoor Predicted one day the actor will become Superstar of Film Industry
राज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

राज कपूर उन  शख्सियतों में से एक हैं जिन्होंने कई प्रतिभान  टैलेंटं को आगे बढ़ाया। अपनी पारखी नजर से लोगों के अंदर प्रतिभा देखने की उनके पास गजब की कला थी। उन्होंने अमिताभ के संघर्ष के दिनों में एक भविष्यवाणी की थी जो आगे चलकर बिलकुल सही साबित हुई। दरअसल, बात उस समय की है जब अमिताभ बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे थे। साल 1973 में अमिताभ आरके स्टूडियो मेंं फिल्म 'जंजीर' की शूटिंग कर रहे थे।

Sayani Gupta: अली-ऋचा के रिसेप्शन में बोल्ड लुक में दिखीं सयानी गुप्ता, एक्ट्रेस पर टिकीं लोगों की निगाहें

Amitabh Bachchan Birthday: Raj Kapoor Predicted one day the actor will become Superstar of Film Industry
राज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

 उनके सेट के पास ही राज कपूर भी किसी फिल्म पर काम कर रहे थे। इस दौरान एक दिन जब राज कपूर उनके सेट की तरफ से गुजर रहे थे, तब उन्होंने एक आवाज सुनी। इस आवाज को सुनकर वह तुरंत वहीं रुक गए और पूरा डायलॉग सुना। इसके बाद उन्होंने अपने सहायक को बुलाकर पूछा कि यह कौन बोल रहा था। उनके असिस्टेंट ने राज कपूर को जानकारी दी कि यह प्रकाश मेहरा की फिल्म जंजीर का सेट है। 

Bigg Boss 16: सौंदर्या शर्मा ने शिव ठाकरे को कहा बेशर्म, जोरदार बहस के बाद फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Birthday: Raj Kapoor Predicted one day the actor will become Superstar of Film Industry
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि संवाद बोलने वाला लड़का इंडस्ट्री में नया है। यह बात सुनते ही राज कूपर ने तुरंत भविष्यवाणी कर दी कि एक दिन यह लड़का पूरी फिल्म इंडस्ट्री पर राज करेगा। उनकी भविष्यवाणी बिलकुल सही साबित हुई और 'जंजीर' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इसके बाद बिग ने लगातार कई सुपरहिट फिल्में दीं और लोगों के दिलों पर छा गए। 

Richa Chadha-Ali Fazal Reception: मुंबई में आयोजित हुआ अली-ऋचा का रिसेप्शन, बॉलीवुड के कई सितारों ने की शिरकत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed