Tripling 3: फिर धमाल मचाएगी चंचल, चितवन और चंदन की तिकड़ी, सामने आया ट्रिपलिंग 3 का दमदार टीजर
। सामने आए टीजर में एक बार फिर चंचल, चितवन और चंदन की तिकड़ी धमाल मचाती दिख रही हैं। तीन साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इस शो के तीसरे सीजन का एलान कर दिया गया है।
विस्तार
ओटीटी कंटेंट लवर्स के लिए मेकर्स ने एक और नए शो का एलान कर दिया है। अपने दो सफल सीजन के बाद अब ट्रिपलिंग के तीसरे सीजन की घोषणा कर दी गई है। नए सीजन के एलान के साथ ही मेकर्स ने इसका टीजर भी रिलीज कर दिया है। सामने आए टीजर में एक बार फिर चंचल, चितवन और चंदन की तिकड़ी धमाल मचाती दिख रही हैं। तीन साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इस शो के तीसरे सीजन का एलान कर दिया गया है।
ट्रिपलिंग के बीते सीजन में यहां चंचल अपने घराने से भागकर चितवन और चंदन के साथ अपने माता-पिता से मिलने पहुंचती है। वहीं, सीरीज के इस नए सीजन की शुरुआत भी इसी कड़ी से होगी। सीरीज में चंदन के साथ रोड ट्रिप देखने को मिलेगी, जिसमें कई सारी गड़बड़ी देखने को मिलेगी। साथ ही दर्शकों का भरपूर मनोरंजन भी होगा। दर्शक इस सीरीज को जी5 पर देख सकते हैं।
Bollywood: माता रानी के दरबार पर लगा बॉलीवुड का तांता, देवी मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे कई बड़े सितारे
तीनों भाई-बहनों की इस कहानी में इस बार माता-पिता का प्लॉट भी देखने को मिलेगा। तीनों इस बार मम्मी-पापा के साथ मिलकर ट्रेकिंग करते नजर आएंगे। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि इस सीरीज का यह सीजन काफी मजेदार होने वाला है। इस शो की कहानी सुमित व्यास ने लिखी है जबकि इस नीरज ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले के दो सीजन समीर सक्सेना द्वारा निर्देशित किए गए थे।
Photos Of The Day: सपना पर चढ़ा गरबा का रंग और अवनीत की खूबसूरती ने ठगा दिल, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट