जवाब-सवाल: कमला पसंद का विज्ञापन करने पर आया अमिताभ बच्चन का रिएक्शन, बोले- पैसे मिलते हैं इसलिए सोचना पड़ता है
अमिताभ ने अपने फैन को जवाब देते हुए लिखा- 'मान्यवर, क्षमा प्रार्थी हूं, किसी भी व्यवसाय में यदि किसी का भला हो रहा है, तो ये नहीं सोचना चाहिए कि हम उसके साथ क्यों जुड़ रहे हैं। हां यदि व्यवसाय है तो उसमें हमें भी अपने व्यवसाय के बारे में सोचना पड़ता है।'

बता दें, अमिताभ का विज्ञापन देख कई यूजर्स ने लिखा था, अमिताभ बच्चन आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी। सर आप करोड़ों लोगों के लिए एक आदर्श उदाहरण हैं, करोड़ों लोग आपसे प्रेरित होते हैं। लेकिन आप इस पान मसाले को बढ़ावा देकर समाज में गलत संदेश भेज रहे हैं।
बता दें कि अमिताभ बच्चन इस समय टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति' होस्ट कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है। बॉलीवुड में बिग बी की तरह ही कई सारे सितारे हैं जो विज्ञापन कर मोटी कमाई करते हैं।