{"_id":"5ecd03588ebc3e9069551a4a","slug":"amir-siddiqui-tiktok-account-suspended-youtube-vs-tiktok-controversy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब TikTok ने निलंबित किया आमिर सिद्दीकी का अकाउंट, तेजी से गिरती रेटिंग रोकने के लिए हटाए निगेटिव रिव्यूज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब TikTok ने निलंबित किया आमिर सिद्दीकी का अकाउंट, तेजी से गिरती रेटिंग रोकने के लिए हटाए निगेटिव रिव्यूज
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 26 May 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आमिर का अकाउंट निलंबित
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी लगातार गिरती लोकप्रियता से परेशान टिक टॉक ने अब अपनी छवि बचाने को यूट्यूब वर्सेज टिकटॉक विवाद का हिस्सा रहे आमिर सिद्दीकी का अकाउंट भी सस्पेंड कर दिया है। अकाउंट सस्पेंड करने के पीछे कंपनी ने प्लेटफॉर्म की गाइडलाइंस के उल्लंघन को इसका कारण बताया है।
2 of 5
आमिर सिद्दिकी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हालांकि आमिर सिद्दीकी का कहना है कि उन्हें अकाउंट सस्पेंड करने का कोई कारण नहीं बताया गया और वह इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। अपनी लोकप्रियता बेहतर बनाने के लिए टिकटॉक ने इंटरनेट पर अपने निगेटिव रिव्यूज भी हटाने शुरू किए हैं।
3 of 5
यूट्यूब वर्सेज टिकटॉक
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अमिर कहते हैं, 'मैं जब सुबह उठा तो मुझे पता चला कि मेरा अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। मैं अपनी टीम के साथ मिलकर कंपनी से बातचीत कर रहा हूं और अकाउंट को सस्पेंड किए जाने के पीछे का कारण पता करने की कोशिश कर रहा हूं। अगर सब मामला सीधे तरीके से नहीं निपटा तो मैं इस प्लेटफॉर्म के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा और अपने उसी अकाउंट को वापिस लाने की कोशिश करूंगा। मैं पिछले एक महीने से टिकटॉक पर ठीक तरह से सक्रिय भी नहीं हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आमिर सिद्दीकी
- फोटो : सोशल मीडिया
जिस वीडियो के लिए आमिर के अकाउंट को सस्पेंड किया गया है, वह वीडियो उन्होंने एक महीने पहले अपलोड किया था। कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के बाद से ही चीन के एप टिक टॉक को पूरे देश में युवा अनइनस्टॉल कर रहे हैं। लॉकडाउन शुरू होने से पहले गूगल प्ले स्टोर पर इस एप की रेटिंग 4.5 थी। भारत में लगातार होते विरोध के चलते अब इसकी रेटिंग 1.4 पर आ चुकी है।
विज्ञापन
5 of 5
यूट्यूब वर्सेज टिकटॉक
- फोटो : Social Media
बता दें आमिर सिद्दीकी टिक टॉक के जाने-माने यूजर हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यूट्यूबर्स को नीचा दिखाने की कोशिश की। फिर यह एक दूसरे को नीचा दिखाने का सिलसिला चल पड़ा। इस छोटी मोटी झड़प ने बड़ा रूप तब ले लिया जब भारत में रोस्टिंग की दुनिया का बादशाह कहे जाने वाले कैरीमिनाटी इस लड़ाई में उतर आए। कैरी ने अपने लगभग 12 मिनट के वीडियो में आमिर सिद्दीकी की जमकर खिंचाई की और उन्हें ढंग से लपेटा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।