एक्ट्रेस सनी लियोनी की हिंदी दिन पर दिन बेहतर होती जा रही है। सुनने में आया है आमिर खान के ट्यूटर सनी लियोनी की हिंदी और उर्दू ठीक करवाने में उनकी मदद कर रहे हैं। इस ट्यूटर का नाम है शांति भूषण।
2 of 5
सनी लियोनी
- फोटो : youtube
दरअसल, राजकुमार हिरानी की फिल्म PK की शूटिंग के दौरान शांति भूषण ने ही आमिर को गाइड किया था। बताया जा रहा है कि जब सनी लियोनी ने फिल्म पीके देखी तो आमिर खान की हिंदी से बहुत इंप्रेस हो गईं।
3 of 5
सनी लियोनी
- फोटो : getty images
इस फिल्म में आमिर ने भोजपुरी भाषा बोली है। उनकी इस भाषा को सुनने के बाद सनी ने तुरंत शांति भूषण को कॉल किया। शांति एक फेमस टीवी राइटर भी हैं। इसके बाद सनी ने शांति से उन्हें हिंदी और उर्दू सिखाने की रिक्वेस्ट की। शांति भी मान गए।
4 of 5
सनी लियोनी
- फोटो : getty images
स्पॉट बॉय की खबर के अनुसार, अब शांति हफ्ते में दो बार सनी को हिंदी की ट्रेनिंग देते हैं। सनी लियोनी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म नूर में नजर आएंगी। साथ ही सनी फिल्म तेरा इंतजार में वह अरबाज खान के साथ रोमांस करती हुई भी दिखेंगी।
5 of 5
सनी लियोनी
- फोटो : getty images
खबरों की मानें तो सनी अपनी आने वाली फिल्म बेइमान लव को प्रमोट नहीं करना चाहती हैं। उन्हें लगता है कि फिल्म में उनकी शूटिंग ठीक तरह से नहीं की गई है।