बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी करने जा रहे हैं। शादी की तारीख भी सामने आ चुकी है। रिपोर्ट की मानें तो दोनों अगले महीने की 9 तारीख को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 9 दिसंबर को कटरीना और विक्की कौशल सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा, राजस्थान में शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपनी शादी और उसकी तारीख को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और न ही इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान दिया है। लेकिन, मीडिया में दोनों की शादी की तैयारी से लेकर मेहमानों की सूची और फोटोग्राफर तक की जानकारी सामने आ चुकी है। अब शादी की इन अफवाहों के बीच विक्की कौशल को भी कटरीना कैफ के घर के बाहर देखा गया है।
सोशल मीडिया: शादी की अफवाहों के बीच कटरीना कैफ के घर से निकलते हुए दिखे विक्की कौशल, गेस्ट लिस्ट से लेकर वेन्यू तक सब है रेडी!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 29 Nov 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन