{"_id":"618cdfce1d9b47392c2cc046","slug":"amid-rajkummar-and-patralekha-wedding-rumour-actress-sister-share-funny-video-saying-it-intimate-footage-of-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PatRaj Wedding: पत्रलेखा की बहन ने साझा किया शादी के पीछे का मजेदार वीडियो, देखकर छूट जाएगी हंसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
PatRaj Wedding: पत्रलेखा की बहन ने साझा किया शादी के पीछे का मजेदार वीडियो, देखकर छूट जाएगी हंसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 11 Nov 2021 03:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पर्णनालेखा, राजकुमार, पत्रलेखा
- फोटो : Instagram
Link Copied
राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी की खबरें लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। बताया जा रहा है कि इसी महीने में राजकुमार पत्रलेखा संग सात फेरे लेने वाले हैं। दोनों चंडीगढ़ में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी करेंगे। हालांकि अभी तक इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं इस मामले पर राजकुमार और पत्रलेखा ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया भी नहीं दी है। ऐसे में फैंस जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर राजकुमार और पत्रलेखा कब शादी रचाने वाले हैं।
पर्णनालेखा ने साझा किया मजेदार वीडियो
हालांकि भले ही इस मामले पर राजकुमार और पत्रलेखा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई हो लेकिन पत्रलेखा की बहन पर्णनालेखा ने शादी का एक इंटीमेट वीडियो साझा कर दिया है। अब इससे पहले आप इसे सच में शादी के पीछे का वीडियो मान लें आपको बता दें कि उन्होंने बेहद ही मजेदार वीडियो साझा किया है।
2 of 5
पत्रलेखा, राजकुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
पर्णनालेखा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अभिनेत्री राखी सावंत का एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह गोरिल्ला के कपड़े पहन कर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। वीडियो में राखी पूरे तरह से गोरिल्ला के कॉस्ट्यूम में दिख रही हैं साथ ही उन्होंने पीले रंग का दुपट्टा पहना हुआ है। इसके साथ ही वह चोली के पीछे क्या है गाती और नाचती नजर आ रही हैं।
अब इसी वीडियो को साझा करते हुए पर्णनालेखा ने लिखा- पत्रराज की शादी का इंटीमेट वीडियो। फैंस इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। पिछले कुछ समय से राजकुमार और पत्रलेखा की शादी की खबरें काफी ज्यादा चर्चा में आ गई है लेकिन सितारों से लेकर परिवार तक में से किसी ने भी इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राजकुमार राव-पत्रलेखा
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले राजकुमार और पत्रलेखा के जयपुर में शादी करने की खबरें आ रहीं थीं लेकिन अब कहा जा रहा है कि दोनों चंडीगढ़ में शादी करने वाले हैं।राजकुमार और पत्रलेखा ने फिल्म लव सेक्स और धोखा में काम किया था। उन्होंने कहा कि पत्रलेखा को लगा कि मैं फिल्म के किरदार जैसा असल जिंदगी में भी हूं। ऐसे में पत्रलेखा उनसे दूर रहती थीं और बात नहीं करती थीं लेकिन जब दोनों की बात शुरू हुई तो फिर दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे।
विज्ञापन
5 of 5
राजकुमार राव, पत्रलेखा
- फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार ने कहा कि पत्रलेखा से मिलने से पहले उन्होंने उनका एक विज्ञापन देखा था। राजकुमार ने सोचा कि यह कितनी प्यारी लड़की है। इससे तो शादी करनी चाहिए। इसके बाद उनकी दोस्ती पत्रलेखा से हुई और फिर प्यार हो गया। अब राजकुमार अपने सपने को पूरा करने जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।