देश के सबसे अमीर खानदान की बेटी ईशा अंबानी अब सबसे अमीर बहू बनने जा रही हैं । जी हां, ईशा की शादी बिजनेसमैन अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल के साथ तय हो गई है । आनंद ने ईशा को महाबलेश्वर के मंदिर में शादी के लिए प्रपोज किया।
बेटी की शादी तय होते ही होने वाले दामाद को लेकर यहां पहुंचा अंबानी परिवार, सामने आ गईं तस्वीरें
शादी दिसंबर में होने की खबर है । बेटी की शादी तय होने के बाद अंबानी और पीरामल परिवार मुंबई के इस्कॉन मंदिर आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचा । यहां मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आनंद पीरामल ने दर्शन किए ।
#IshaAmbani and #AnandPiramal got engaged over this weekend! pic.twitter.com/Q2ohuUldQM Is this a statement issued by #Piramal's over #AnandPiramal marrying #MukeshAmbani's daughter #IshaAmbani? I can't believe that there will come a day when people start issuing statements over their plans to get married and their location of proposing the said marriage. Really? 😯 pic.twitter.com/bmg1MZbP65
आनंद और ईशा लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे । अंबानी और पीरामल परिवार एक-दूसरे को 40 साल से जानते हैं। अब ये दोस्ती रिश्तेदारी में बदलने जा रही है। सोशल मीडिया पर दोनों की एक तस्वीर भी सामने आई है।
#AkshayKumar's new film-#Kesari is producing by #IshaAmbani along with Dharma Productions. pic.twitter.com/dFZbfENoyG
आकाश अंबानी के बाद अब अंबानी परिवार में एक और भव्य शादी होने जा रही है । आनंद हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से ग्रेजुएट हैं । फिलहाल वो पीरामल एंटरप्राइज के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं । बिजनेस स्कूल से पास होने के बाद उन्होंने दो स्टार्ट अप्स शुरू किए थे ।
पहले एक हेल्थकेयर स्टार्ट अप शुरू किया, जिसका नाम पीरामल ई स्वास्थ्य था । दूसरा स्टार्ट अप रिएल इस्टेट का था, जिसका नाम पीरामल रिएलटी था । अब दोनों परिमल एंटरप्राइज का हिस्सा हैं । वहीं ईशा रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल के बोर्ड में शामिल हैं ।