फिल्म निर्माताओँ की देश की सबसे बड़ी संस्था इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (इम्पा) के अध्यक्ष टी पी अग्रवाल ने इस बात पर हैरानी जताई है कि आखिर वेब सीरीज ‘तांडव’ के निर्माताओं को किस आधार पर प्रताड़ित किया जा रहा है? उन्होंने इस बारे में सारे फिल्म निर्माताओं से बात करके केंद्र के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सामने भी ये बात रखने का फैसला किया है कि किसी भी कलाकार को सिर्फ उसके मुस्लिम होने की वजह से निशाना बनाना ठीक नहीं है। इस बीच, वेब सीरीज ‘तांडव’ के निर्देशक अली अब्बास जफर ने भी अपनी पीड़ा जताते हुए कहा कि वह इस सबसे बहुत आहत हैं।
2 of 7
अली अब्बास जफर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘टाइगर जिंदा है’, ‘सुल्तान’ और ‘भारत’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाले अली अब्बास जफर ने अपनी पहली वेब सीरीज ‘तांडव’ बनाई है। वह इसके निर्माता भी हैं और निर्देशक भी। सूत्र बताते हैं कि इस वेब सीरीज के खिलाफ हिंदी सिनेमा का ही एक गुट मिथ्या प्रचार करने में लगा हुआ है। यही नहीं इन लोगों का असर इतना गंभीर है कि ओटीटी कंपनियों ने अब फिल्म निर्माताओं को अपनी कहानी से पूजा, धर्म और राजनीति के संदर्भ ही हटा देने के निर्देश देने शुरू कर दिए हैं।
3 of 7
Tandav
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
इम्पा के अध्यक्ष टी पी अग्रवाल ने ‘अमर उजाला’ से एक्सक्लूसिव बातचीत में इस चलन पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ये विवाद शुरू होने के बाद यह सीरीज उन्होंने इसीलिए देखी कि आखिर पूरा मामला क्या है और उन्हें संबंधित दृश्य में कुछ भी ऐसा नज़र नहीं आया जो आपत्तिजनक हो। ये पूछे जाने पर कि फिर इस पूरे फसाद की वजह क्या हो सकती है? अग्रवाल ने कहा कि इसकी सिर्फ एक वजह उन्हें ये समझ आती है और वह है इस सीरीज के लीड कलाकारों का मुस्लिम होना।
4 of 7
तांडव
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इम्पा अध्यक्ष ने इस बात पर भी अफसोस जाहिर किया कि मनोरंजन सामग्री बनाने वालों को इस तरह निशाने पर लिए जाने के चलते निर्माताओं में एक अलग तरह की चिंता फैल रही है। उन्होंने कहा कि वह फिल्म निर्माताओं की दूसरी संस्थाओं से बात करके इस बारे में सूचना और प्रसारण मंत्रालय से भी संवाद करेंगे। टी पी अग्रवाल का कहना है कि मंत्रालय को पहले खुद ये एपीसोड देखना चाहिए था और अगर कुछ आपत्तिजनक उन्हें लगता तो इस बारे में कार्रवाई करनी चाहिए थी।
5 of 7
Tandav
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘अमर उजाला’ ने इस बारे में वेब सीरीज ‘तांडव’ के निर्देशक अली अब्बास जफर से भी बात की। उन्होंने इस बारे में सिर्फ इतना ही कहा कि वह लगातार देश भक्तिपूर्ण फिल्में बनाते रहे हैं और वह आखिर क्यों ऐसी सामग्री बनाएंगे जिससे समाज के किसी वर्ग की भावनाएं आहत हों। उनका भी यही मानना रहा कि ये पूरा विवाद समाज का एक वर्ग अपने निहित स्वार्थों की वजह से बढ़ा रहा है।