अमेजन कंपनी के मालिक जेफ बेजोस ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के तंज का जवाब एक ऐसी फोटो से दिया है, जिसे देखने के बाद मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को गोयल की फिल्मी पार्टी फिर से याद आ गई है। इसी महीने की शुरुआत में नागरिक संशोधन कानून (सीएए) के लिए समर्थन जुटाने को पीयूष गोयल ने मुंबई में फिल्मी हस्तियों की एक पार्टी की थी, जिसमें मुट्ठी भर सितारे ही पहुंच पाए थे, इसके उलट जेफ बेजोस ने शनिवार को जो फोटो जारी की है, उसमें वह बॉलीवुड के बागबान की तरह नजर आ रहे हैं।
2 of 4
piyush goyal
- फोटो : ANI
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुंबई से हैं। उनकी फिल्मी पार्टी फ्लॉप होने के बाद पार्टी में उनकी काफी किरकिरी भी हुई है। ऐसे में अमेजन के सीईओ और प्रेसीडेंट जेफ बेजोस के मुंबई दरबार पर उनकी टिप्पणी को कॉरपोरेट जगत ने अच्छे से नहीं लिया। गोयल ने कहा था कि एक अरब डॉलर का भारत में निवेश करके बेजोस कोई एहसान नहीं कर रहे। बेजोस ने इसके जवाब में शुक्रवार को भारतीय ग्राहकों के लिए एक खुली चिट्ठी जारी कर दी।
3 of 4
Shahrukh Khan,Zoya and Jeff Bezos
- फोटो : twitter
शनिवार को बेजोस की पार्टी में पहुंचे फिल्मी सितारों की एक फोटो जारी की गई। इस फोटो में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के तमाम मशहूर सितारे दिख रहे हैं। खास बात ये है कि इस फोटो में आर माधवन, विवेक ओबेरॉय, भूषण कुमार, माधुरी दीक्षित, कुमार मंगत जैसी हस्तियां भी दिख रही हैं जो केंद्र की बीजेपी सरकार के काफी करीब मानी जाती हैं। बेजोस के फिल्मी दरबार में इनके अलाव राजकुमार राव, पत्रालेखा, विशाल भारद्वाज, ए आर रहमान, मनोज वाजपेयी, राज निदिमोरु, कृष्णा डीके, शिबानी दांडेकर, फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी, जेनेलिया डिसूजा, रितेश देशमुख भी मौजूद रहे।
4 of 4
Jeff Bezos and Shahrukh Khan
- फोटो : twitter
बेजोस के भारतीय सपने में उनका साथ देने के लिए जिन दूसरे लोगों ने कदम बढ़ाया उनमें कमल हासन, तनुजा चंद्रा, जूही चतुर्वेदी, गुनीत मोंगा, नीरज कल्याण, साजिद नाडियाडवाला, विद्या बालन, सिद्धार्थ रॉय कपूर, अली अब्बास जफर, विक्रम मल्होत्रा, भूमि पेडनेकर, निखिल आडवाणी, कबीर खान और अपूर्व मेहता भी नजर आए। अभिनेता शाहरुख खान और फिल्म निर्माता जोया अख्तर ने इस कार्यक्रम में जेफ बेजोस के साथ पैनल साझा किया।
पढ़ें: अजय देवगन के साथ नजर आएंगी प्रियामणि और श्रीलंका में मौनी रॉय हुईं बीमार, पांच खबरें