फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aly Goni shares glimpse of Jasmin Bhasin new house see pics hinted that they are ready to get married soon

जैस्मिन भसीन के नया घर खरीदने पर बॉयफ्रेंड अली गोनी ने तस्वीर शेयर कर जताई खुशी, शादी को लेकर कह दी ऐसी बात

Sat, 04 Dec 2021 10:25 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 04 Dec 2021 10:25 AM IST
विज्ञापन
Aly Goni shares glimpse of Jasmin Bhasin new house see pics hinted that they are ready to get married soon
jasmin bhasin new home - फोटो : aly goni/instagram

टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन और अली गोनी,'खतरों के खिलाड़ी' शो से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। बिग बॉस में भी इन दोनों के बीच की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आई थी। हाल ही में एक्ट्रेस जैस्मिन ने नया अपार्टमेंट खरीदा है।  जैस्मिन के नया घर खरीदने पर उनके फैंस बहुत खुश हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं। ऐसे में उनके बॉयफ्रेंड अली गोनी पीछे रह जाए ऐसा हो ही नहीं सकता। उन्होंने भी जैस्मिन के साथ उनके नए घर की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी। अली गोनी ने अपने इंस्टाग्राम से जैस्मीन के नए घर की झलक साझा की है। इस तस्वीर में दोनों ही बहुत खुश नजर आ रहे हैं। एक्ट्रैस ने भी तस्वीर पर बहुत ही प्यारा रिएक्शन दिया है जिसके बाद फैंस जल्दी ही उनकी शादी होने के कयास लगा रहे हैं।

विज्ञापन

Aly Goni shares glimpse of Jasmin Bhasin new house see pics hinted that they are ready to get married soon
जैस्मीन भसीन, अली गोनी - फोटो : Insatagram- @jasminbhasin2806

अली गोनी ने जैस्मीन भसीन के घर की झलक शेयर करते हुए लिखा, ''नए घर के लिए बधाई हो मेरी जान, मुझे पता है तुमने इसके लिए कितनी मेहनत की है''। इसके बाद जैस्मीन ने रिप्लाई में लिखा,''हमारा घर''। तो वहीं अली गोनी की बहन इल्हाम गोनी ने इस पोस्ट पर अपना रिएक्शन देते हुए लिखा,''अल्लाह तुम्हें बुरी नजर से बचाए''। जैस्मिन के इस रिप्लाई के बाद फैंस इसे जल्दी ही अली गोनी और उनकी शादी होने का संकेत समझ रहे हैं। सभी फैंस और दोस्त जैस्मिन को इस नए घर के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं तो वहीं एक फैन ने पूछा, ''कब शादी कर रहे हैं अली सर?

विज्ञापन
विज्ञापन

Aly Goni shares glimpse of Jasmin Bhasin new house see pics hinted that they are ready to get married soon
जैस्मिन भसीन, अली गोनी - फोटो : alygoni/instagram

इसी बीच अली गोनी ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है जिसमें वे 'मेरी शादी कब होगी' का गेम खेलते नजर आ रहे हैं। इस गेम में का जवाब आता है 'नेवर'। इसके बाद अली दोबारा ये गेम खेलते हैं जिसमें जैस्मिन भी साथ में बैठी नजर आ रही हैं। इस बार जवाब आता है, आपकी शादी कुछ ही दिनों में होगी। जैसे ही कैमरा जैस्मीन की तरफ घूमता है तो उनके नाम पर भी यही जवाब दिखा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed