साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा का जादू अभी भी दर्शकों के सर चढ़कर बोल रहा है। अल्लू अर्जुन की यह फिल्म ना सिर्फ साउथ में बल्कि हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। यही वजह है कि इस फिल्म ने अपनी रिलीज के साथ ही कई रिकॉर्ड भी कायम कर लिए हैं। फिल्म में अपने दमदार अभिनय से अल्लू अर्जुन ने सभी का दिल छू लिया है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि अल्लू अर्जुन एक्शन, ड्रामा, डांस और कॉमेडी से भरे टैलेंट का एक पिटारा हैं। फिल्म में अपने दमदार डायलॉग, शानदार एक्टिंग और डांस मूव्स से दर्शकों को दीवाना बनाने वाले अल्लू अर्जुन अब देशभर में काफी चर्चा में आ गए हैं।
Allu Arjun: ‘पुष्पा’ की सफलता के बाद चमकी अल्लू अर्जुन की किस्मत, 100 करोड़ में ऑफर हुई एटली की फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Mon, 24 Jan 2022 09:26 PM IST
सार
साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा का जादू अभी भी दर्शकों के सर चढ़कर बोल रहा है। अल्लू अर्जुन की यह फिल्म ना सिर्फ साउथ में बल्कि हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन