आखिरकार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मिस्ट एंड मिसेज कपूर बन गए हैं। दोनों की शादी की चर्चा काफी समय से चल रही थी। कई बार शादी की डेट में भी बदलाव होने की खबर आई, लेकिन आज दोनों एक दूजे के हो गए। वहीं, आलिया को अपनी बेटी का दर्जा देने वाले करण जौहर उन्हें दुल्हन के लिबास में देखकर खुद को रोक नहीं पाए और रो पड़े। करण ने ही फेरों के दौरान दोनों का गठबंधन भी किया। वहीं, अब शादी के बाद दोनों अपनी नई जिंदगी शुरू करने से पहले बप्पा का आशीर्वाद लेने सिद्धी विनायक मंदिर जाएंगे।
Ranbir Alia Wedding: रणबीर और आलिया बने मिस्टर एंड मिसेज कपूर, दुल्हन के लिबास में आलिया को देख रो पड़े करण जौहर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Thu, 14 Apr 2022 06:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन