{"_id":"5af03e754f1c1b86098b8c66","slug":"alia-bhatt-will-not-perform-at-sonam-kapoor-sangeet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करीबी दोस्त होने के बावजूद सोनम की संगीत सेरामनी में नहीं शामिल होंगी आलिया भट्ट, खुद बताई वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करीबी दोस्त होने के बावजूद सोनम की संगीत सेरामनी में नहीं शामिल होंगी आलिया भट्ट, खुद बताई वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 08 May 2018 08:28 AM IST
विज्ञापन
आलिया भट्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी को महज दो दिन से भी कम का वक्त रह गया है। इस कपल की शादी 8 मई को मुंबई में होने वाली है। दोनों ही अपनी शादी के लिए बेहद उत्साहित हैं। आज रात इन दोनों की शादी का संगीत समारोह है और इसे सुपरहिट बनाने के लिए कई स्टार्स जमकर तैयारी कर रहे हैं।
सोनम कपूर
- फोटो : SELF
रविवार को सोनम कपूर के हाथों में आनंद के नाम की मेंहदी रच गई है और आज शाम सिग्नेचर आईलैंड बांद्रा में सोनम कपूर की संगीत सेरेमनी है। फंक्शन में थिरकने के लिए बॉलीवुड के स्टार्स से लेकर पूरा कपूर खानदान अपनी-अपनी तैयारियां पूरी कर चुका है।
Sonam Kapoor
सोनम के संगीत के लिए इंडियन फेस्टिव में वाइट शेड का ड्रेस कोड रखा गया है। इस फंक्शन में सभी लोग एक खास थीम पर डांस करने वाले हैं। हालांकि एक बुरी खबर यह है कि पहले आलिया भट्ट भी यहां डांस करने वाली थीं लेकिन अब खबर है कि वह ऐसा नहीं कर पाएंगी। इसके पीछे की वजह भी उन्होंने खुद बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt
आलिया इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म राजी का प्रमोशन कर रही हैं। इस दौरान मीडिया ने उनसे सोनम की शादी की तैयारियों को लेकर सवाल पूछा तो इस पर उन्होंने कहा कि मैंने शादी की कोई खास तैयारियां नहीं की है। मैं बस उस दिन क्या ड्रेस पहनूंगी यह तय है। आलिया आगे कहती हैं कि मुझे शादी के लिए कोई खास तैयारी नहीं करनी है।
विज्ञापन
Alia Bhatt
आलिया से जब पूछा की आप परफॉर्म करेंगी। इस पर उन्होंने कहा कि मैं परफॉर्म नहीं करूंगी। मैं बस शादी में जाऊंगी और मजे करूंगी। आपको बता दें कि सोनम की शादी में वरुण धवन, स्वरा भास्कर, जैकलीन फर्नांडिज,अनुपम खेर समेत कई सेलेब्स पहुंच चुके हैं। वहीं, सेलेब्स संगीत सेरेमनी के लिए भी डांस रिहर्सल कर रहे हैं।