अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या कर लेने के बाद लगातार वंशवाद के मुद्दे पर ट्रोल हो रहे करण जौहर पर अब इसका असर होता दिख रहा है। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार करण के निर्माण में बनने वाली अरुणिमा सिन्हा की बायोपिक से आलिया भट्ट ने अपना नाम वापस ले लिया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह घटना प्रोजेक्ट में लॉकडाउन की वजह से हो रही देरी और सोशल मीडिया पर करण को लगातार ट्रोल किए जाने के चलते हुआ है। हालांकि, आलिया भट्ट ने ऐसा करने का कोई कारण नहीं बताया है।
करण की इस फिल्म से आलिया ने खींचे हाथ, प्रोजेक्ट शुरू होने से पहले ही खत्म होने के कगार पर
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 12 Jul 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन