{"_id":"6367d657011ba642395e6532","slug":"alia-bhatt-welcome-first-child-karan-johar-expresses-happiness-netizens-ask-when-will-you-launch-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karan Johar: नाना बनने पर बेहद खुश हुए करण जौहर, यूजर्स बोले- स्टूडेंट ऑफ द इयर 7 की एक्ट्रेस लॉक हो गई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Karan Johar: नाना बनने पर बेहद खुश हुए करण जौहर, यूजर्स बोले- स्टूडेंट ऑफ द इयर 7 की एक्ट्रेस लॉक हो गई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 06 Nov 2022 09:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
करण जौहर, आलिया, रणबीर
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
आज कपूर खानदान के लिए काफी खुशी का माहौल है। उनके परिवार में बहू आलिया भट्ट ने बेटी को जन्म दिया है। इस खुशी के पल को कपूर परिवार के लिए शब्दों में बयां करना मुश्किल है। माता-पिता बनते ही उनको चारों तरफ से बधाई मिलनी शुरू हो गई है। इसी बीच करण जौहर ने भी आलिया को बधाई देते हुए एक तस्वीर साझा की है और उसपर बेहद ही प्यार भरा संदेश भी लिखा है।
2 of 4
करण जौहर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट
- फोटो : social media
करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की तस्वीर साझा की है। कपल को मुकाबरकबाद देते हुए करण ने खुद को नाना बताया है। फोटो पोस्ट करते हुए करण ने लिखा- 'मेरा दिल प्यार से भर गया है। बेबी गर्ल का दुनिया में स्वागत है। तुम्हारे लिए ढेर सारा प्यार इंतजार कर रहा है। आई लव यू आलिया भट्ट और रणबीर कपूर। सबसे बढ़ कर हमेशा-हमेशा के लिए, इसने मुझे प्राउड नाना बना दिया है'।
दरअसल, करण जौहर आलिया भट्ट को अपनी बेटी मानते हैं, इसलिए वह नाना बनकर काफी उत्साहित और खुश नजर आ रहे हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के परिवार के साथ-साथ करण जौहर के लिए भी ये एक बेहद खास लम्हा है और आलिया के लिए करण का प्यार तो सभी को पता है। करण जौहर की इस पोस्ट पर फैंस के भी खूब रिएक्शन सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
करण जौहर की इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- एक और नेपो किड आ गया। वहीं दूसरे ने लिखा- स्टूडेंट ऑफ द इयर 7 की एक्ट्रेस लॉक हो गई। एक अन्य यूजर ने कहा- 'तुझे करन जौहर ही लॉन्च करेगा बेटी...खैर जोक से इतर मुबारक हो'। एक यूजर का कमेंट है, 'जितनी खुशी आलिया को है, उससे ज्यादा खुशी करन भाई को है, क्या करूं भाई'। एक यूजर ने पूछा है, 'तुम उसे कब कास्ट करने वाले हो? कोई फ्यूचर प्लान'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।