फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वैलेंटाइन डे के मौके पर आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के लिए लिखा खास संदेश, अभिनेत्री की अंगूठी ने खींचा फैंस का ध्यान

Mon, 15 Feb 2021 05:15 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 15 Feb 2021 05:15 PM IST
विज्ञापन
Is Alia Bhatt's ring an ode to Rumored Beau Ranbir kapoor on Valentine's day? Know inside
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। सोशल मीडिया के जरिए आलिया अपने फैंस के साथ अपनी निजी जिंदगी और फिल्मों से जुड़े किस्से साझा करती रहती हैं। हाल ही में वैलेंटाइन के मौके पर भी आलिया भट्ट ने देर रात एक स्टोरी पोस्ट की। हालांकि इस पोस्ट में फैंस का ध्यान आलिया भट्ट की अंगूठी पर जा रहा है जिस पर नंबर 8 लिखा हुआ है।

Is Alia Bhatt's ring an ode to Rumored Beau Ranbir kapoor on Valentine's day? Know inside
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : Social Media

आलिया भट्ट ने पोस्ट में लिखा, 'वैलेंटाइन डे की आप सभी को शुभकामनाएं, मेरे दिल को और मुझे भी'। आलिया ने यहां किसी का नाम नहीं लिखा लेकिन फैंस को अंदाजा है कि यहां दिल का मतलब रणबीर कपूर से है। इस सेल्फी में आलिया भट्ट की अंगूठी भी दिख रही है जिसमें रणबीर कपूर का लकी नंबर 8 भी दिख रहा है।

Is Alia Bhatt's ring an ode to Rumored Beau Ranbir kapoor on Valentine's day? Know inside
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

गौरतलब है कि रणबीर कपूर 8 नंबर को लकी मानते हैं और आलिया की अंगूठी में भी ये ही नंबर देखने को मिल रहा है। हाल ही में इंस्टाग्राम के सवाल-जवाब सेशन के दौरान एक फैन ने आलिया से पूछा था कि, 'आप 8 नंबर को पसंद करती हैं ना? जिसके जवाब में उन्होंने कहा था 'हां'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Is Alia Bhatt's ring an ode to Rumored Beau Ranbir kapoor on Valentine's day? Know inside
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

इतना ही नहीं आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के पिछले जन्मदिन पर उन्हें इसी खास अंदाज में बधाई दी थी। आलिया ने लिखा था, 'जन्मदिन की बधाई 8'। बता दें कि रणबीर कपूर को अक्सर कई मौकों पर 8 नंबर की जर्सी पहने देखा गया है।

विज्ञापन
Is Alia Bhatt's ring an ode to Rumored Beau Ranbir kapoor on Valentine's day? Know inside
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : फाइल

आलिया और रणबीर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आने वाले हैं। हालांकि फिल्म से ज्यादा दोनों के अफेयर के किस्से चर्चा में है। यहां तक कि आलिया और रणबीर के जल्द शादी कर लेने की खबरें भी अक्सर सुर्खियों में आती है। हालांकि इस जोड़ी ने अभी तक इस मुद्दे पर साफ तौर पर कोई खुलासा नहीं किया है। फिलहाल आलिया रणबीर के साथ अपनी लव लाइफ को खुलकर जी रही हैं। हाल ही में उन्हें रणधीर कपूर के जन्मदिन की पार्टी में भी कपूर परिवार के साथ डिनर करते नजर आई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed