फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आशुतोष गोवारिकर ने अपने करियर में दी हैं कई सुपरहिट फिल्में, एक तो ऑस्कर में हुई नामांकित

Mon, 15 Feb 2021 05:15 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 15 Feb 2021 05:15 PM IST
विज्ञापन
Ashutosh Gowariker Birthday: 5 masterpieces directed by him
आशुतोष गोवारिकर का जन्मदिन - फोटो : इंस्टाग्राम

हिंदी सिनेमा को बेहतरीन फिल्में देने वाले निर्देशक आशुतोष गोवारिकर का आज जन्मदिन है। आशुतोष आज 57 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर उन्हें देशभर से बधाइयां मिल रही हैं। उन्होंने अपने करियर में स्वदेश, लगान, नाम जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। चलिए जानते हैं उनकी कौन सी फिल्म हिट रही और कौन सी फ्लॉप...

Ashutosh Gowariker Birthday: 5 masterpieces directed by him
मेकिंग ऑफ लगान - फोटो : अमर उजाला

लगान

आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'लगान' एक ब्लाकबस्टर फिल्म थी। इसे 2002 में ऑस्कर में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। इसमें आमिर खान लीड रोल में थे। फिल्म में ब्रिटिश कलाकारों के लिए इंग्लिश लिरिक्स और डायलॉग खुद आशुतोष गोवारिकर ने लिखे थे। ऑस्कर में यह फिल्म 'नो मैन्स लैंड' से पिछड़ गई थी। बात करें फिल्मफेयर अवॉर्ड की तो इस फिल्म ने 8 अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे।
 

Ashutosh Gowariker Birthday: 5 masterpieces directed by him
स्वदेश

स्वदेस

'लगान' के तीन साल बाद आशुतोष गोवारिकर एक और बेहतरीन और डिफरेंट विषय पर फिल्म लेकर आए। नाम था स्वदेस। फिल्म में शाहरुख खान ने लीड रोल प्ले किया था। फिल्म 17 दिसंबर 2004 को रिलीज हुई थी। फिल्म हिंदी सिनेमा के लिए मील का पत्थर साबित हुई। बात करें 'स्वदेस' की तो फिल्म में ग्लैमर का तड़का नहीं था और ना तो टिपिकल फिल्मों जैसी चमक धमक इसलिए रिस्पांस भी खास नहीं मिला जबकि फिल्म का कंटेट बहुत ही शानदान था। आज ये फिल्म शाहरूख की बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ashutosh Gowariker Birthday: 5 masterpieces directed by him
जोधा अकबर - फोटो : इंस्टाग्राम

जोधा अकबर (2008) 


जोधा अकबर में मुगल सम्राट जलाल-उद-दीन मुहम्मद अकबर और राजपूत राजकुमारी जोधा बाई के बीच रोमांस की कहानी दिखाई गई है, ऋतिक रोशन ने फिल्म मे अकबर का किरदार अदा किया और जोधा का किरदार ऐश्वर्या राय ने निभाया। फिल्म ने साओ पाउलो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए ऑडियंस अवार्ड भी जीता था। फिल्म के निर्देशक थे आशुतोष गोवारिकर।

विज्ञापन
Ashutosh Gowariker Birthday: 5 masterpieces directed by him
मोहनजोदड़ो - फोटो : ANI

मोहनजोदड़ो

आशुतोष गोवारिकर ने ऋतिक रोशन ने एक साथ 'जोधा अकबर' के बाद 'मोहनजोदड़ो' जैसी क्लासिक फिल्म की। लेकिन इस फिल्म को दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed